Category Archives: समाचार

Swati Maliwal

डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को मिली जमानत

नई दिल्ली, 6 फरवरी | एक स्थानीय अदालत ने सोमवार को दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को आयोग में नियुक्ति से संबंधित कथित धांधली के मामले में जमानत दे दी। विशेष न्यायाधीश हिमानी मल्होत्रा ने मालीवाल को 20,000 रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी। अदालत ने…

खराब बैटरी के कारण लग रही थी गैलेक्सी नोट 7 में आग : सरकारी रिपोर्ट

सियोल, 6 फरवरी | सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स की गैलेक्सी नोट 7 की बैटरियों में खराबी के कारण ही इस फोन के फटने की कई घटनाएं हुई थी, जिसके बाद कंपनी को इस फोन का उत्पादन रोककर दुनिया भर में अपने फोन को वापस मंगाना पड़ा था। दक्षिण कोरिया की उत्पाद सुरक्षा…

Julian Assange

मेरी आजादी बहाल हो : असांज

लंदन, 6 फरवरी| विकिलीक्स के संस्थापक जुलियन असांज ने ब्रिटेन और स्वीडन प्रशासन के समक्ष नई याचिका पेश कर अपनी आजादी बहाल करने की गुहार लगाई है। बीबीसी के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र की एक कानूनी समिति द्वारा असांज को मुक्त किए जाने की सिफारिश करने के एक साल बाद असांज…

ट्रंप ईरान परमाणु समझौते पर विचार कर रहे हैं : पेंस

वाशिंगटन, 6 फरवरी | अमेरिका के उप राष्ट्रपति माइक पेंस ने कहा है कि डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन इस बात का विश्लेषण कर रहा है कि ईरान और पांच महाशक्तियों के बीच हुए परमाणु समझौते को जारी रखा जाए या नहीं। पेंस से रविवार को एबीसी न्यूज के साथ एक साक्षात्कार…

तमिलनाडु की राजनीति पर अश्विन ने कहा- जल्द निकलेंगी 234 ‘नौकरियां’

नई दिल्ली, 6 फरवरी| भारतीय क्रिकेट टीम के ऑफ स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने तमिलनाडु में बदलते राजनीतिक घटनाक्रम पर टिप्पणी करते हुए सोमवार को कहा कि प्रदेश में युवाओं के लिए जल्द ही 234 नौकरियां निकलने वाली हैं। तमिलनाडु में विधानसभा की 234 सीटें हैं। अश्विन का यह ट्वीट…

Aamir Khan

मैं बॉक्स-ऑफिस का राजा नहीं : आमिर खान

मुंबई, 6 फरवरी | बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘दंगल’ की सफलता का स्वाद ले रहे हैं। उनकी फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर शानदार कमाई की है, लेकिन इसके बाद भी आमिर का कहना है कि उन्हें नहीं लगता कि वह बॉक्स-ऑफिस के राजा हैं। अपनी…

Gaurang Shah

फैशन उद्योग ने हथकरघा को सम्मान अपनाया है : गौरांग शाह

मुंबई, 6 फरवरी | डिजाइनर गौरांग शाह ने बुनाई कारीगरी को शानदार तरीके से पुनर्जीवित किया और खादी को फिर से लोकप्रिय बनाया। वह इस बात से बेहद खुश हैं कि फैशन उद्योग ने हथकरघा का स्वागत किया है और इसे अपना लिया है। शाह ने आईएएनएस को बताया, “एक…

Daisy Shah

लोगों की सलमान के बारे में तरह-तरह की राय है : डेजी शाह

मुंबई, 6 फरवरी | अभिनेत्री डेजी शाह ने कहा कि लोगों की सलमान खान के बारे में तरह-तरह की राय है। जो लोग उन्हें व्यक्तिगत तौर पर नहीं जानते, वे भी गलत धारणा बना लेते हैं। डेजी शाह ने सलमान खान के साथ ‘जय हो’ से अपने बॉलीवुड करियर की…

Trum

दो-तिहाई ब्रिटिशों की नजर में ट्रंप अंतर्राष्ट्रीय स्थिरता के लिए खतरा

लंदन, 5 फरवरी | ब्रिटेन के लगभग दो-तिहाई लोगों का मानना है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अंतर्राष्ट्रीय स्थिरता के लिए खतरा हैं। द गार्जियन की एक रपट के मुताबिक, शनिवार को जारी ओपिनियम/ऑब्जर्वर के एक सर्वेक्षण में खुलासा हुआ है कि ब्रिटेनवासियों के विचार ‘विभाजनकारी’ अमेरिकी राष्ट्रपति को…

Rajnikanth

अध्यात्मवाद से शक्ति मिलती है : रजनीकांत

चेन्नई, 5 फरवरी | तमिल साइंस-फिक्शन फिल्म ‘2.0’ की शूटिंग में व्यस्त अभिनेता रजनीकांत खुद को एक अभिनेता से ज्यादा आध्यात्मिक शख्स मानते हैं। उन्होंने कहा कि वह अध्यात्मवाद को प्रसिद्धि व नाम से ज्यादा अहमियत देते हैं क्योंकि आध्यात्मिक शक्ति का कोई मुकाबला नहीं है। इसकी तुलना किसी से…

Stalin

शशिकला का मुख्यमंत्री बनना जनभावना के खिलाफ : स्टालिन

चेन्नई, 5 फरवरी | द्रमुक के कार्यकारी अध्यक्ष एम. के. स्टालिन ने रविवार को कहा कि अन्नाद्रमुक महासचिव वी.के. शशिकला का पार्टी के विधायक दल की नेता चुना जाना जनभावना के खिलाफ है। यहां से 330 किलोमीटर दूर तिरुवरूर में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए स्टालिन ने कहा कि भ्रष्टाचार…

MP Congress

शिवराज के भतीजे करा रहे नर्मदा में रेत खनन : कांग्रेस

भोपाल, 5 फरवरी | नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा निकाली गई ‘नमामि देवी नर्मदे’ सेवा यात्रा पर कांग्रेस लगातार सवाल उठा रही है। विपक्षी पार्टी ने नर्मदा नदी में चल रहे रेत खनन का वीडियो भी जारी किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने…

Akhilesh Yadav

साइकिल बच गई तो सरकार भी बच जाएगी : अखिलेश

उन्नाव, 5 फरवरी । समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यहां रविवार को आयोजित रैली को संबोधित करते हुए कहा कि साइकल बच गई तो अब सरकार भी बच जाएगी। इस दौरान बसपा के चुनाव चिह्न् पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा, “सोचिए, अगर हाथी आपके…

ट्रंप के यात्रा प्रतिबंध पर अदालती आदेश पर रोक से इंकार

वाशिंगटन, 5 फरवरी | अमेरिका की एक अदालत ने सात मुस्लिम बहुल देशों के नागरिकों के देश में प्रवेश को प्रतिबंधित करने वाले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकारी आदेश पर अस्थाई रोक लगाने वाले अदालती फैसले पर रोक लगाने से इंकार कर दिया। अदालती फैसले पर रोक लगाने की अपील…

Painkiller

फ्लू में दर्द निवारक दवा से दिल के दौरे का खतरा

ताइपे, 5 फरवरी | सर्दी-जुकाम या फ्लू जैसे श्वसन प्रणाली से संबंधित संक्रमण के इलाज के लिए दर्द निवारक दवाओं का सेवन भारी पड़ सकता है, क्योंकि इससे दिल का दौरा पड़ने का जोखिम बढ़ जाता है। एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है। निष्कर्ष में पाया गया…

O Panneerselvam

पन्नीरसेल्वम का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा

चेन्नई, 5 फरवरी । तमिलनाडु की मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम ने रविवार को इस्तीफा दे दिया। उन्होंने यह कदम पार्टी महासचिव वी.के. शशिकला के राज्य का मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ करने के लिए उठाया है। एआईएडीएमके प्रवक्ता सी.आर. सरस्वती ने आईएएनएस से कहा, “उन्होंने शशिकला को अपना इस्तीफा सौंप दिया।”…

Energy Cafe

बेकार पड़ी वस्तुओं से ‘एनर्जी कैफे’ तैयार

पटना, 5 फरवरी | बेकार पड़ी वस्तुओं से उपयोगी सामान बनाने की बात आपने सुनी या देखी होगी, लेकिन सरकारी कार्यालयों में अगर ऐसा देखने को मिले, तो सचमुच आश्चर्य होगा। ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है बिहार विद्युत विभाग में, जहां बेकार पड़ी वस्तुओं से एनर्जी कैफे…

Mahant Mahesh Giri

काला गाउन पहन डिग्री लेना शिक्षा का अपमान : महंत अवधेशपुरी

रमेश ठाकुर ===भोपाल, 5 फरवरी । दीक्षांत समारोह में गाउन पहनने की बाध्यता न हो, इस विदेशी पंरपरा को तुरंत खत्म किया जाए। इस मुद्दे को लेकर लंबे समय से अपनी आवाज बुंलद करने वाले मध्यप्रदेश के महंत डॉ. अवधेशपुरी महाराज की मांग पर केंद्र सरकार की विश्वविद्यालय समन्वय समिति…

Anant Kumar

चित्तौडगढ़ जिले में रासायनिक खाद का कारखाना लगेगा

नई दिल्ली, 04 फरवरी। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में शीघ्र ही एक रासायनिक खाद कारखाने की स्थापना की जाएगी। यह जानकारी राजस्थान के नगरीय विकास मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री अनंत कुमार से भेंट के बाद शुक्रवार को  दी। पत्थर, सीमेंट, लेड, जिंक आदि उद्योगों के…

Bank strike

सार्वजनिक क्षेत्र के सेंट्रल बैंक, ओरिएंटल बैंक और एसबीटी को घाटा

नई दिल्ली, 4 फरवरी |  अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार सार्वजनिक क्षेत्र के तीन बैंकों सेंट्रल बैंक, ओरिएंटल बैंक और एसबीटी को पिछले वित्तीय साल में घाटा हुआ है। सार्वजनिक क्षेत्र के सेंट्रल बैंक को चालू वित्त वर्ष (2016-17) की तीसरी तिमाही में 605.70 करोड़ रुपये का घाटा हुआ…