Category Archives: समाचार

100 रुपये के नए नोट में ‘आर’ उभरा होगा

नई दिल्ली, 3 फरवरी | भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) जल्द ही 100 रुपये के नए नोट जारी करेगा। ये नोट महात्मा गांधी सीरीज-2005 के तहत जारी किए जाएंगे। इन नोटों की जहां सीरियल नंबर लिखी होती है, उसके पीछे पाश्र्व में इनसेट अक्षर ‘आर’ लिखा होगा। आरबीआई के सहायक सलाहकार…

सांसद अहमद की मौत पर विपक्ष ने मोदी सरकार को घेरा

नई दिल्ली, 3 फरवरी | पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के सांसद ई.अहमद की मौत ने एक बड़े विवाद की शक्ल ले ली है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि उनकी मौत की जानकारी देने में ‘जान बूझकर’ देरी की गई। कांग्रेस और वामपंथी दलों ने मामले…

Late Joginder Singh

सीबीआई के पूर्व निदेशक जोगिंदर सिंह नहीं रहे

नई दिल्ली, 3 फरवरी | केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के पूर्व निदेशक जोगिंदर सिंह का यहां लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार को निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। सिंह 20 वर्ष की उम्र में ही भारतीय पुलिस सेवा में चयनित हो गए थे और उन्होंने 1996 से 1997…

पहले शिवपाल, फिर अखिलेश के लिए करूंगा प्रचार : मुलायम

लखनऊ , 3 फरवरी | उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने शुक्रवार को कहा कि पहले वह अपने भाई शिवपाल यादव के लिए प्रचार करेंगे, उसके बाद बेटे अखिलेश यादव का नंबर आएगा। उन्होंने कहा कि वह पहले जसवंतनगर से…

Goa

गोवा चुनाव : किसी को नहीं पता ऊंट किस करवट बैठेगा

पणजी, 3 फरवरी | गोवा में चार फरवरी को होने जा रहे विधानसभा चुनाव में प्रचार का शोर गुरुवार को थम गया। लेकिन, आखिरी दिन तक यह साफ नहीं हो सका कि राज्य में चुनावी ऊंट किस करवट बैठेगा। इस तटीय राज्य में चुनावी संघर्ष बहुकोणीय दिख रहा है और…

Christian Kern

ट्रंप की नीतियां यूरोपीय एकता के लिए सबक : ऑस्ट्रियाई चांसलर

वैलेटा, 3 फरवरी | ऑस्ट्रिया के चांसलर क्रिस्चन केर्न ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की विवादास्पद नीतियां यूरोपीय एकता व मजबूती के लिए सबक हो सकती हैं। यूरोपीय संघ के अनौचारिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए माल्टा की राजधानी वैलेटा में मौजूद…

Shyamlal Collage

इंटर कालेज हॉकी : श्याम लाल कॉलेज की खिताबी हैट्रिक

नई दिल्ली, 3 फरवरी | दिल्ली विश्वविद्यालय इंटर-कॉलेज पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का खिताब एक बार फिर श्याम लाल कॉलेज ने अपने नाम किया है। श्याम लाल ने आखिरी मैच में किरोड़ीमल कॉलेज को 5-0 से हराकर लगातर तीसरी बार यह खिताब अपनी झोली में डाला। इससे पहले 2014-15, 2015-16 में…

Arun Jaitley

‘बैड बैंक’ कर सकते हैं एनपीए का समाधान : जेटली

नई दिल्ली, 3 फरवरी | वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को कहा कि एक ‘बैड बैंक’ या एक प्रकार के एसेज रिकंस्ट्रकशन कंपनी की स्थापना कर बैंकों की गैर निष्पादित परिसंपत्तियों को बाजार कीमत पर खरीद कर एनपीए की समस्या का समाधान किया जा सकता है। जेटली ने बजट…

खेल मंत्रालय ने किया डिंको की हर संभव मदद का वादा

नई दिल्ली, 3 फरवरी | भारत को 1998 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक दिलाने वाले मुक्केबाज डिंको सिंह के लीवर के कैंसर से पीड़ित होने की खबरें सामने आने के बाद खेल मंत्री विजय गोयल ने शुक्रवार को कहा है कि वह डिंको की हर संभव मदद करेंगे। डिको ने…

उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था बदतर : भाजपा

नई दिल्ली, 3 फरवरी| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के शासन के दौरान पिछले कुछ वर्षो में कानून एवं व्यवस्था बदतर हुई है और अब पुलिस भी गुंडों से सुरक्षित नहीं है। भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने उप्र…

Global Power Boat Racing Series

ग्लोबल पावरबोट रेसिंग सीरीज मुम्बई में 3 मार्च से

फरवरी, 3 फरवरी | प्रोकैम ने शुक्रवार को नेक्सा पी1 पावरबोट नाम से समुद्र की भारतीय ग्रां प्री लांच करने की घोषणा की। इस रेस का आयोजन मुंबई में मरीन ड्राइव के किनारे 3 मार्च से अगले तीन दिनों तक निर्धारित किया गया है। नेक्सा पी1 पावरबोट समुद्र की भारतीय…

Glenn Maxwell

भारत दौरा आस्ट्रेलिया की असल परिक्षा : मैक्सवेल

सिडनी, 3 फरवरी | आस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी ग्लैन मैक्सवेल ने शुक्रवार को कहा है कि आस्ट्रेलिया का आगामी भारतीय दौरा हर खिलाड़ी की असल परीक्षा साबित होगा। मैक्सवेल ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में काफी लंबा समय बिताया है। मैक्सवेल की कोशिश भारत दौरे पर टेस्ट टीम में अंतिम…

Nikki Haley

मॉस्को पर अमेरिकी प्रतिबंध जारी रहेंगे : हेली

संयुक्त राष्ट्र, 3 फरवरी | संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी दूत निक्की हेली ने सुरक्षा परिषद से कहा कि क्रीमिया को लेकर रूस पर लगाए गए अमेरिकी प्रतिबंध तबतक जारी रहेंगे, जब तक कि प्रायद्वीप यूक्रेन को लौटा नहीं दिया जाता है। हेली ने गुरुवार को सुरक्षा परिषद के लिए अपनी…

राजीव गांधी का नाम हटाने पर केंद्र पर बिफरी कांग्रेस

नई दिल्ली, 3 फरवरी | कांग्रेस ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम सद्भावना दिवस कार्यक्रमों से हटाए जाने पर नरेंद्र मोदी सरकार की कड़ी आलोचना की। कांग्रेस की छाया वर्मा ने शून्यकाल के दौरान राज्यसभा में यह मामला उठाया और कहा कि राजीव गांधी का नाम ‘सद्भावना…

Akhilesh Yadav

मोदी 15 हजार ही लोगों के खाते में डलवा दें : अखिलेश

बाह (आगरा), 3 फरवरी | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि वह 15 लाख रुपये नहीं तो कम से कम 15 हजार रुपये ही लोगों के खाते में डलवा दें। मोदी ने लोकसभा चुनाव के दौरान सभी लागों…

Sean Spicer

ट्रंप आस्ट्रेलिया के साथ शरणार्थी करार से ‘अविश्वसनीय हद तक निराश’

वाशिंगटन, 3 फरवरी। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता शीन स्पाइसर का कहना है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आस्ट्रेलिया के साथ पूर्ववर्ती ओबामा प्रशासन द्वारा किए गए शरणार्थी सौदे से ‘अविश्वसनीय हद तक निराश’ हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, स्पाइसर ने हालांकि संकेत दिया कि ट्रंप इस…

James Mattis

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को परमाणु हथियारों के इस्तेमाल पर चेताया

सियोल, 3 फरवरी | अमेरिका के रक्षा मंत्री जेम्स मैट्टिस ने दक्षिण कोरिया के लिए अमेरिका की सुरक्षा प्रतिबद्धता को दोहराते हुए शुक्रवार को कहा कि उत्तर कोरिया द्वारा परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की स्थिति में इसकी कड़ी प्रतिक्रिया दी जाएगी। मैट्टिस ने यहां संवाददाताओं से कहा, “अमेरिका अपने सहयोगियों…

Women

उप्र चुनाव : महिलाओं को नहीं मिलता वाजिब हक

लखनऊ, 3 फरवरी | उत्तर प्रदेश में चुनावी सरगर्मी के बीच इस बात की चर्चा है कि क्या महिलाओं को देश के सबसे बड़े राज्य में पूरा प्रतिनिधित्व मिल पाएगा? वर्ष 1952 से लेकर पिछले विधानसभा चुनाव तक के आंकड़ों पर गौर करने पर ऐसा लगता है कि विधानसभा की…

Mirwaiz Umar Farooq

कश्मीर : मीरवाइज उमर फारूक घर में नजरबंद

श्रीनगर, 3 फरवरी | हुर्रियत नेता मीरवाइज उमर फारूक को शुक्रवार को उनके घर में नजरबंद कर दिया गया। अधिकारियों ने यह कदम फारूक को यहां एक विरोध मार्च का नेतृत्व करने से रोकने के लिए उठाया है। पश्चिम बंगाल की एक अदालत द्वारा एक कश्मीरी को मौत की सजा…

Voters

पंजाब के ‘खामोश’ मतदाता कर सकते हैं बड़ा उलटफेर

चंडीगढ़, 3 फरवरी | पंजाब विधानसभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस चुनाव में वे मतदाता बड़ा उलटफेर कर सकते हैं, जो अभी तक अपना मन किसी पार्टी के पक्ष में नहीं बना पाए हैं। पहली बार पंजाब में त्रिकोणीय मुकाबला होने जा रहा है। यहां शनिवार को…