Category Archives: समाचार

ATM

छग : नोटबंदी बाद राज्य में अब 1877 एटीएम चालू

रायपुर, 2 दिसम्बर । राज्य सरकार ने बैंकों के सहयोग से जहां शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के वेतन भुगतान के लिए बैंकों में अलग काउंटर की व्यवस्था की है, वहीं आठ नवम्बर की मध्य रात्रि से नोटबंदी के बाद एक दिसम्बर तक (विगत 22 दिनों में) छत्तीसगढ़ के 1877 एटीएम…

Manohar Parikkar

पश्चिम बंगाल में नियमित सैन्याभ्यास का राजनीतिकरण : पर्रिकर

नई दिल्ली, 2 दिसम्बर| पश्चिम बंगाल में सेना की तैनाती के मुद्दे पर विपक्ष के आरोपों का सामना कर रही सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह एक नियमित सैन्य अभ्यास का हिस्सा था और विपक्ष इसे बेवजह तूल दे रहा है। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने विपक्ष के इस…

Vladimir Putin

आंतरिक समस्याओं के कारण रूस में आर्थिक मंदी : पुतिन

मॉस्को, 2 दिसम्बर । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि हाल के वर्षो में मुख्य रूप से आंतरिक समस्याओं के कारण रूस में आर्थिक मंदी आई है। पुतिन ने संघीय सभा के दोनों सदनों के संयुक्त वार्षिक अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि हालांकि रूस ने…

COLOMBIA PLANE CRASH

कोलंबिया विमान हादसा : एटीसी को थी हादसे की शंका

बोगोटा, 2 दिसम्बर| मेडेलिन के पास पहाड़ियों में दुर्घटनाग्रस्त हुए कोलंबिया विमान के पायलट के साथ हादसे के ठीक पहले संपर्क करने वाली हवाई यातायात नियंत्रक (एटीसी) का कहना है कि उसे इस हादसे की शंका थी। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, अपने बयान में यानेथ मोलिना ने…

पश्चिम बंगाल में सेना की तैनाती पर राज्यसभा की कार्यवाही बाधित

नई दिल्ली, 2 दिसम्बर| पश्चिम बंगाल में टोल प्लाजा पर सेना की तैनाती का मुद्दा राज्यसभा में भी उठा। विपक्षी सदस्यों ने इस मुद्दे को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की। इस क्रम में खूब नारेबाजी हुई, जिसकी वजह से सदन की कार्यवाही में व्यवधान उत्पन्न हुआ। इस दौरान…

Salman Khan

‘कॉफी विद करण’ की 100वीं कड़ी में दिखेंगे सलमान

मुंबई, 2 दिसंबर| सुपरस्टार सलमान खान फिल्मकार करण जौहर के लोकप्रिय चैट शो ‘कॉफी विद करण’ की 100वीं कड़ी में शामिल होंगे। दूसरी बार इस शो का हिस्सा बन रहे सलमान सोहेल खान और अरबाज खान के साथ नजर आएंगे। सलमान ने गुरुवार रात फिल्म के सेट से अपने भाई…

Yasin Malik

यासीन मलिक श्रीनगर में गिरफ्तार

श्रीनगर, 2 दिसंबर| जम्मू एवं कश्मीर में अलगाववादी नेता और जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के अध्यक्ष मुहम्मद यासीन मलिक को यहां शुक्रवार को उस समय गिरफ्तार कर लिया गया, जब उन्होंने एक विरोध मार्च निकालने की कोशिश की। मलिक ने जेकेएलएफ के कार्यकर्ताओं के साथ जुमे की नमाज के…

मान 9 दिसंबर तक लोकसभा में उपस्थित नहीं होंगे : लोकसभा अध्यक्ष

नई दिल्ली, 2 दिसम्बर | लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने शुक्रवार को सदन को बताया कि आम आदमी पार्टी (आप) के सदस्य भगवंत मान सदन की कार्यवाही में नौ दिसंबर तक भाग नहीं लेंगे। महाजन ने मान की सजा बढ़ा दी है। लोकसभा की नौ सदस्यीय समिति संसद परिसर का…

Arvind Kejriwal

केंद्र ने ममता के रुख के कारण बंगाल को निशाना बनाया : केजरीवाल

नई दिल्ली, 2 दिसम्बर | दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा नोटबंदी के खिलाफ आवाज उठाने के कारण केंद्र सरकार ने राज्य को निशाना बनाया। केजरीवाल ने ट्वीट किया, “पश्चिम बंगाल को इसलिए निशाना बनाया गया, क्योंकि ममता दीदी…

भोपाल हादसे की रात की यादें आज भी डरावनी!

संदीप पौराणिक===भोपाल, 2 दिसंबर | मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में घटित यूनियन कार्बाइड गैस त्रासदी को भले ही 32 वर्ष बीत गए हैं, लेकिन उस हादसे की रात यहां के लोगों के लिए अभी भी डरावनी बनी हुई है। उनकी आंखों के सामने सड़कों पर बिखरी लाशें और बदहवास…

Baba Ramdev

नोटबंदी से आर्थिक मंदी की स्थिति नहीं : रामदेव

पटना, 2 दिसंबर | योग गुरु बाबा रामदेव शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद के पटना स्थित आवास पहुंचे और उनसे मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। बाबा रामदेव ने लालू प्रसाद को देश की राजनीतिक धरोहर बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के फैसले को…

Arun Jaitley

काले धन से निपटने को नोटबंदी एक सामान्य कदम : अरुण जेटली

नई दिल्ली, 2 दिसम्बर | केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को कहा कि काले धन से निपटने के लिए नोटबंदी एक सामान्य फैसला है। उन्होंने यह भी कहा कि काला धन पिछले सात दशकों से देश में एक नियम की तरह बन गया था। जेटली ने यहां ‘हिंदुस्तान…

Parliament

आरबीआई गवर्नर, वित्त सचिव को तलब करेगी संसदीय समिति

नई दिल्ली, 1 दिसम्बर| संसद की वित्तीय मामलों की स्थायी समिति ने सरकार की नोटबंदी के बाद देश के हालात की समीक्षा के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर, तथा वित्त मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी को बुलाने का गुरुवार को फैसला किया। एक जानकारी सूत्र के मुताबिक, “नोटबंदी के…

Karunanidhi

डीएमके प्रमुख करुणानिधि अस्पताल में भर्ती

चेन्नई, 1 दिसम्बर | द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) अध्यक्ष एम.करुणानिधि को गुरुवार सुबह डिहाइड्रेशन की शिकायत के बाद कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, करुणानिधि (92) को डिहाइड्रेशन और खाने में दिक्कत की वजह से कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।…

Tisca

फिल्में बनाना एक सबसे बड़ा नशा : टिस्का

नई दिल्ली, 1 दिसम्बर | अपनी पहली लघु फिल्म ‘चटनी’ के निर्माण के दौरान अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा को नशा होने जैसा महसूस हुआ था। उन्होंेने फिल्म बनाने के सुरूर को नशे जैसा ही बताया। ‘रॉयल स्टैग बैकल सेलेक्ट लार्ज शार्ट फिल्म्स’ परियोजना इस हफ्ते की शुरुआत में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर…

नोटबंदी देशहित में उठाया गया बड़ा कदम : शाहनवाज

मुजफ्फरपुर, 1 दिसंबर | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने यहां गुरुवार को कहा कि नोटबंदी देश हित में है, और इससे देश का काला धन समाप्त होगा। उन्होंने नोटबंदी के समर्थन के लिए जहां नीतीश कुमार की तरीफ की, वहीं पश्चिम बंगाल…

मतभेद मिटा कर चुनाव की तैयारियों में जुटें : मुलायम

लखनऊ , 1 दिसंबर | उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने गुरुवार को कार्यकर्ताओं से मतभेद मिटा कर चुनाव-प्रचार में जुटने की नसीहत दी और कहा कि सपा सरकार को फिर वापस लाना है। उन्होंने यह भी कहा कि सपा की…

सचिन को क्रॉसवर्ड पुरस्कार, प्रशंसकों को दिया धन्यवाद

नई दिल्ली, 1 दिसम्बर| भारत के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर की आत्मकथा ‘प्लेइंग इट माइ वे’ ने आत्मकथा श्रेणी में रेमंड क्रॉसवर्ड पोपुलर अवार्ड से नवाजा गया। इस पुरस्कार के लिए सचिन ने अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया। सचिन ने कहा, “मेरे क्रिकेट करियर के सफर का हिस्सा…

लोगों को केवल तीन से छह महीने होगी परेशानी : जेटली

भुवनेश्वर, 1 दिसम्बर| केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को कहा कि 8 नवंबर को की गई नोटंबदी के बाद लोग जो परेशानी झेल रहे हैं, वह केवल तीन से छह महीने तक ही जारी रहेगी। लेकिन लंबे समय में इससे अर्थव्यवस्था को फायदा होगा। जेटली ने ‘मेड इन…

अभद्र भाषा के नियम से ट्रंप को भी छूट नहीं : ट्विटर

न्यूयॉर्क, 1 दिसम्बर | माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने हाल ही में नियमों का उल्लंघन करने वाले कई खातों को बंद कर दिया था और उसका कहना है कि नफरत फैलाने के खिलाफ बनाए गए नियमों से खुद अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी नहीं बच सकते हैं। कंपनी…