Category Archives: समाचार

उप्र : महिला सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

लखनऊ /सिद्धार्थनगर (उत्तर प्रदेश), 29 नवंबर| उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उप्र में कानून-व्यवस्था ठीक होने के चाहे जितने दावे कर लें, लेकिन स्थितियां बता रही हैं कि उनके अपने विधायक ही उनकी छवि को पलीता लगाने में जुटे हुए हैं। सिद्धार्थनगर जिले में एक ऐसा वाकया सामने आया…

हंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन मंगला माताजी ‘‘उत्तराखण्ड रत्न’’ से सम्मानित

देहरादून, 29 नवंबर (जस)। मंगलवार को बीजापुर हाउस में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन मंगला माताजी को ‘‘उत्तराखण्ड रत्न’’ से सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि राज्य के विकास में हंस फाउंडेशन, एक पार्टनर के तौर पर काम…

हिमाचल मंत्रिमण्डल ने पैट का मानदेय 11 हजार रुपये प्रतिमाह किया

शिमला, 29 नवंबर (जस)। हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल की सोमवार को यहां आयोजित बैठक में प्रारंभिक शिक्षा विभाग में प्राथमिक सहायक अध्यापकों (पैट) का मानदेय 8900 रुपये से बढ़ाकर 11000 रुपये  प्रतिमाह करने को स्वीकृति प्रदान की गई। इस निर्णय से 3240 प्राथमिक सहायक अध्यापकों को लाभ होगा और इस पर…

modi

लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं, प्रगति चाहते हैं : मोदी

नई दिल्ली, 29 नवंबर| देश में हुए विभिन्न चुनावों में बढ़िया प्रदर्शन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मतदाताओं को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में विश्वास जताने के लिए शुक्रिया अदा किया और कहा कि लोग प्रगति चाहते हैं और भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं। मोदी ने श्रृंखलागत ट्वीट…

नोटबंदी के फैसले पर पूरा देश प्रधानमंत्री मोदी के साथ : शिवराज

भोपाल, 29 नवंबर (जस)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि डिजिटल इकोनॉमी भारत का भविष्य है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नोटबंदी के फैसले के पीछे पूरा देश उनके साथ है। मुख्यमंत्री श्री चौहान मंगलवार को यहाँ एक समाचार चैनल द्वारा उनके 11 वर्ष के कार्यकाल पर…

Virat Kohli

निचले क्रम का योगदान बड़ी उपलब्धि : कोहली

मोहाली (पंजाब), 29 नवंबर | भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) स्टेडियम में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ मिली आठ विकेट से जीत के बाद निचले क्रम के बल्लेबाजों को इंग्लैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाने का श्रेय दिया है।…

Rabri Devi

राबड़ी का मोदी पर आपत्तिजनक बयान, भाजपा ने नीतीश से मांगा जवाब

पटना, 29 नवंबर| राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद की पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर एक आपत्तिजनक बयान दिया है। बयान के तूल…

झारखंड में 31 लाख रुपये के पुराने नोटों के साथ 5 नक्सली गिरफ्तार

रांची, 29 नवंबर| झारखंड में पांच नक्सलियों को 31.53 लाख रुपये के पुराने अमान्य करार कर दिए गए नोटों के साथ मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की जोनल कमेटी के सदस्य मिथिलेश मंडल उर्फ जगदीश को दुमका जिले में 31 लाख…

Indian banks need to enhance the security of ATM software

राज : किसानों को जारी होंगे ईएमवी तकनीक आधारित स्मार्ट कार्ड

जयपुर, 29 नवम्बर (जस)। राजस्थान के सुदूर गांवों एवं ढ़ाणियों के सहकारी बैंकों से जुड़े किसानों को ‘कहीं भी-कभी भी बैंकिंग’ की सुविधा प्रदान होगी और इसके लिए ईएमवी (यूरोपे मास्टर वीजा) चिप एवं पिन आधारित 11 लाख 56 हजार डेबिट कार्ड एवं 15 लाख 40 हजार किसान कार्ड सहित कुल…

छग : औषधीय एवं सुगंधित पौधों की खेती को मिल रहा बढ़ावा

रायपुर, 29 नवम्बर (जस)। धान का कटोरा के रूप में प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ उद्यानिकी की खेती के मामले में भी पीछे नहीं है। उद्यानिकी फसलों में प्रदेश के किसान फल-फूलों, साग-सब्जियों, मसाला फसलों और औषधीय एवं सुंगधित पौधों की खेती करते हैं। राज्य शासन के उद्यानिकी विभाग द्वारा उद्यानिकी विकास की नयी…

UBER

अब देश के 29 शहरों में बिना एप के करें उबर की सवारी

नई दिल्ली, 29 नवंबर| ऑनलाइन कैब सेवा प्रदाता उबर ने मंगलवार को बिना एप के उबर की सवारी प्रदान करने वाली अपनी सेवा ‘डॉयल एन उबर’ का उन सभी 29 शहरों में विस्तार करने की घोषणा की, जिन शहरों में उबर संचालित है। इस सेवा के जरिए इन शहरों के…

इजरायल सीमा पर नया मोर्चा खोलने नहीं देगा : नेतन्याहू

जेरूसलम, 29 नवंबर । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने चेतावनी देते हुए कहा कि इजरायल गोलान हाइट्स में सीमा पर नए मोर्चे खुलने की इजाजत नहीं देगा। नेतन्याहू ने इजरायल-सीरिया सीमा के पास आईएस आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी और मोर्टार हमले की ओर इशारा करते हुए कहा, “हमारे…

हैती में 7,29,000 लोगों को हैजा का टीका लगाया गया : डब्ल्यूएचओ

जेनेवा, 29 नवंबर| विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि हैजा के खिलाफ अपने टीकाकरण अभियान को हैती पूरा करने की कगार पर है और मैथ्यू समुद्री तूफान से प्रभावित 7,29,000 लोगों को यह टीका लगाया जा चुका है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक डब्ल्यूएचओ के मुताबिक इस द्वीप…

Arun Jaitley

जेटली ने लोकसभा में आयकर संशोधन विधेयक पेश किया, पारित हुआ

नई दिल्ली, 29 नवंबर | संसद के निचले सदन लोकसभा में अघोषित आय या निवेश या बैंकों में जमा नकदी पर 60 फीसदी कर लगाने को लेकर आयकर नियमों में संशोधन के लिए कराधान कानून (द्वितीय संशोधन) विधेयक मंगलवार को ध्वनिमत से पारित हो गया। नोटबंदी के मुद्दे पर विपक्ष…

उप्र : ‘व्हाट्सएप’ पर मोदी का उपहास उड़ाने वाला कर्मचारी निलंबित

लखनऊ/बरेली, 29 नवम्बर | उत्तर प्रदेश में स्वच्छ भारत मिशन के व्हाट्सएप ग्रुप पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उपहास उड़ाने वाले एक सरकारी कर्ममारी को निलंबित कर दिया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) ने सचिव का स्पष्टीकरण खारिज करते हुए उसे निलंबित कर दिया है। इसकी जानकारी मंगलवार…

Dilbagh Singh

मैं नोटबंदी के समर्थन में हूं : दिलबाग सिंह

नई दिल्ली, 29 नवंबर | फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ के गाने ‘म्हारी गली’ से बॉलीवुड में अपनी गायिकी का जादू बिखेरने वाले पंजाबी गायक दिलबाग सिंह जल्दी ही एक नए गाने के साथ लोगों के सामने आ रहे हैं, लेकिन इस बार वह हमेशा की तरह पंजाबी नहीं बल्कि हिंदी…

शिक्षा के सुधार पर शिवराज का विवादित बयान

भोपाल, 29 नवंबर| मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने शासनकाल के 11 वर्ष पूरे होने पर संवाददाताओं से बातचीत में विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कहा है, “राजनेताओं और अफसरों के बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ेंगे तो बोझ और बढ़ेगा।” राजधानी के एक होटल में ‘प्रेस से…

Aamir Khan

दो साल बाद आ रही है आमिर की फिल्म ‘दंगल’

मुंबई, 29 नवंबर| मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दंगल’ लगभग दो साल के इंतजार के बाद पर्दे पर रिलीज होगी। आमिर की पिछली फिल्म ‘पीके’ 19 दिसंबर 2014 को रिलीज हुई थी। ठीक दो साल बाद आमिर बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं वो भी एक शानदार कहानी…

Mohammed Shami

मोहाली टेस्ट : भारत ने इंग्लैंड को 8 विकेट से दी मात

मोहाली (पंजाब), 29 नवंबर | भारत ने पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) स्टेडियम में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन मंगलवार को इंग्लैंड को आठ विकेट से हरा दिया। इसी के साथ मेजबानों ने पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 2-0 की बढ़त ले ली है। भारत ने इंग्लैंड…

नगर निकाय चुनावों में जीत ‘नोटबंदी पर जनादेश’ : भाजपा

नई दिल्ली, 29 नवंबर | महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत को ‘नोटबंदी के लिए जनादेश’ करार देते हुए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मंगलवार को कहा कि विपक्षी पार्टियों को अब देश की जनता का मिजाज समझ लेना चाहिए। राष्ट्रीय राजधानी स्थित भाजपा…