Category Archives: समाचार

Hrithik Roshan

मेरी प्राथमिकता हॉलीवुड नहीं, दमदार पटकथा : ऋतिक

मुंबई, 28 नवंबर । अभिनेता ऋतिक रोशन का कहना है कि उन्हें अभी तक हॉलीवुड से मिला किसी भी फिल्म का प्रस्ताव पसंद नहीं आया है और किसी भी फिल्म को चुनने के मामले में वह अच्छी पटकथा को ही प्राथमिकता देते हैं। ऋतिक को हाल ही में एक वैश्विक…

गुस्साए ग्राहकों ने एसबीआई शाखा में तोड़फोड़ की

इंफाल, 28 नवंबर | बैंक में पैसे निकालने के लिए कतार में लगे ग्राहकों ने गुस्से में मणिपुर विश्वविद्यालय स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में उस समय तोड़फोड़ की, जब बैंक ने लोगों को 24,000 रुपये निकालने से मना कर दिया। प्रत्यशदर्शियों ने कहा कि हालांकि स्थिति को संभालने…

स्वर्ण पदक जीतने पर राष्ट्रपति ने झाझरिया को बधाई दी - जनसमाचार

राष्ट्रपति ने मॉरिटानिया के राष्ट्रीय दिवस पर दी बधाई

नई दिल्ली, 28 नवंबर | राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मॉरिटानिया इस्लामिक गणराज्य की सरकार और वहां के लोगों को उनके राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मॉरिटानिया इस्लामिक गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम मोहम्मद औल्द अब्देल अजीज को भेजे अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, “मुझे भारत…

Arvind Kejriwal

सिसोदिया को निशाना बना रहे पीएमओ, जंग : केजरीवाल

नई दिल्ली, 28 नवंबर | दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) और उपराज्यपाल नजीब जंग दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी की योजना बना रहे हैं। दिल्ली सरकार के फैसलों की जांच के लिए बनाई गई शुंगलू समिति का जिक्र करते हुए…

नोटबंदी ऐतिहासिक फैसला : महबूबा

नई दिल्ली, 28 नवंबर | जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर नोटबंदी के फैसले की सराहना की। महबूबा ने आठ नवंबर को 500 और 1,000 रुपये के नोटों को अमान्य घोषित करने के कदम के लिए केंद्र सरकार को बधाई दी।…

Mulayam Singh Yadav

मोदी नोटबंदी पर बयान दें : मुलायम

नई दिल्ली, 28 नवंबर | समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को नोटबंदी के फैसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लोकसभा में बयान देने की मांग की। मुलायम ने कहा कि सरकार के नोटबंदी के फैसले से किसान और समाज का कमजोर वर्ग सर्वाधिक प्रभावित हुआ है।…

संसद परिसर में बापू की प्रतिमा के पास विपक्ष का प्रदर्शन

नई दिल्ली, 28 नवंबर| विपक्षी पार्टियों ने 500 और 1,000 रुपये के नोटों को अमान्य घोषित किए जाने के केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ सोमवार को संसद भवन परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के नजदीक प्रदर्शन किया, जबकि दोनों सदनों में इस मुद्दे पर भारी हंगामा हुआ। कांग्रेस,…

मोहाली टेस्ट : भारत की पहली पारी 417 पर समाप्त, 134 रन की बढ़त

मोहाली, 28 नवंबर| भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पंजाब क्रिकेट संघ मैदान पर चल रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को अपनी पहली पारी में 417 रन बनाए और पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड पर 134 रनों की बढ़त ले ली है। भारत के लिए निचले क्रम…

The Supreme Court of India.

राष्ट्रीय सुरक्षा नीति पर केंद्र को नोटिस

नई दिल्ली, 28 नवंबर | सर्वोच्च न्यायालय ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता सुब्रमण्यम स्वामी की एक याचिका पर सोमवार को केंद्र को नोटिस जारी किया, जिसमें उन्होंने आर्थिक अपराधों को भी शामिल करते हुए एक ठोस और स्पष्ट राष्ट्रीय सुरक्षा नीति बनाने की मांग की है। स्वामी ने तमिलनाडु…

भोपाल गैस हादसा : जिंदगी बचाने की जद्दोजहद में गर्भ भी गिर गए

संदीप पौराणिक===भोपाल, 28 नवंबर| मेमुन निशां (70) की आंखों में भोपाल गैस हादसे की दहशत को 32 वर्ष बाद अब भी आसानी से पढ़ा जा सकता है। वह उस रात को याद करके सहम जाती हैं, क्योंकि वह तब गर्भवती थी और जान बचाने की कोशिश में अजन्मे बच्चे को…

Amarinder Singh

सतलज-यमुना लिंक मुद्दा पंजाब में भड़का सकता है आतंकवाद : अमरिंदर

नई दिल्ली, 28 नवंबर | पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह ने चेतावनी दी है कि पड़ोसी राज्य हरियाणा को पानी मुहैया कराने के लिए सतलज-यमुना लिंक नहर के निर्माण से पंजाब में खालिस्तानी आतंकवाद को फिर से सक्रिय कर सकता है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व…

Terrorist Mintu

नाभा जेल कांड : आतंकवादी मिंटू दिल्ली से गिरफ्तार

चंडीगढ़, 28 नवंबर | पंजाब पुलिस और दिल्ली पुलिस की विशेष अपराध शाखा ने एक संयुक्त अभियान के तहत सोमवार सुबह खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) के सरगना हरमिंदर सिंह मिंटू को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी रविवार को पंजाब की अतिसुरक्षित नाभा जेल तोड़कर दो आतंकवादियों और चार गैंगस्टर्स…

ePayments

ई-भुगतान अपनाएं शहरी स्थानीय निकाय : केंद्र

नई दिल्ली, 27 नवंबर | केंद्र सरकार ने कहा है कि सभी संवैधानिक 4,041 शहरी स्थानीय निकाय जल्द से जल्द ई-भुगतान व्यवस्था अपना लें। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने रविवार को एक बयान में कहा कि ये शहर और कस्बे देश की कुल 40 करोड़ शहरी आबादी का 75 प्रतिशत…

Manohar Parrikar

सेना ने नियंत्रण रेखा पर मुंहतोड़ जवाब दिया : पर्रिकर

पणजी, 27 नवंबर | रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने रविवार को कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने सीमा पार से चल रही आक्रामक गतिविधियों का मुंहतोड़ जवाब दिया है, चाहे वह नियंत्रण रेखा के पार से गोलीबारी हो या किसी सैनिक के शव को विकृत करने का मामला। पर्रिकर ने यह…

Pusarl Venkata Sindhu

बैडमिंटन : हांगकांग ओपन फाइनल में हारे सिंधु, समीर

कोवलून (हांगकांग), 27 नवंबर | भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन स्टार पी. वी. सिंधु और पुरुष खिलाड़ी समीर वर्मा रविवार को यहां जारी योनेक्स सनराइज हांगकांग ओपन सुपरसीरीज में अपने-अपने फाइनल मुकाबले में हार गए। रियो ओलम्पिक में रजत पदक जीतने वाली सिंधु को हांगकांग कोलोजियम-1 में हुए महिला एकल…

Bhavna Pani

‘सेक्स एंड द सिटी’ से ‘क्वींस हैं हम’ की तुलना से खुश भावना

मुंबई, 27 नवंबर | अभिनेत्री भावना पानी आगामी टेलीविजन धारावाहिक ‘क्वींस हैं हम’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते दिखाई देंगी। वहीं वह ‘सेक्स एंड द सिटी’ से इसकी तुलना को लेकर बहुत खुश हैं। भावना ने आईएएनएस से कहा, “‘सेक्स एंड द सिटी’ जैसे लोकप्रिय शो से इसकी तुलना से खुश…

Cash displayed

अधिक नकदी रखना लाभदायक क्यों नहीं है?

नई दिल्ली, 27 नवंबर | ढेर सारी नकदी और बैंक के बचत खातों में एक बड़ी राशि रखना कोई लाभ का सौदा नहीं है। वर्तमान व भविष्य की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए आवश्यक है कि धन का समुचित प्रबंधन किया जाए। एक बड़ी राशि नकद के रूप में घर…

Donald Trump

क्लिंटन खेमे ने विस्कॉन्सिन में फिर से मतगणना का समर्थन किया

वाशिंगटन, 27 नवंबर । राष्ट्रपति पद की डेमोकेट्रिक प्रत्याशी हिलेरी क्लिंटन ने शनिवार को कहा कि वह विस्कॉन्सिन में हुए मतदान की फिर से गणना का समर्थन करेंगी। विस्कॉन्सिन में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जीत हासिल हुई थी। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, हिलेरी के प्रचार अभियान के सलाहकार…

Jail Bar

पंजाब जेल पर हमला, 6 कैदी भागे

चंडीगढ़, 27 नवंबर (आईएएनएस)| पंजाब की अतिसुरक्षित नाभा जेल पर रविवार को हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया और खालिस्तान समर्थक एक आतंकवादी सहित छह को भगा ले गए। पुलिस ने बताया कि हथियारबंद हमलावर खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के आतंकवादी हरमिंदर सिंह मिंटू और पांच अन्य को जेल से भगा…

सेक्स के लिए सोशल मीडिया को छोड़ सकती हैं महिलाएं

लंदन| जब बात सेक्स की आती है तो महिलाएं पाखंडी नहीं होती। ऐसा एक सर्वेक्षण का कहना है जिसमें ब्रिटेन की 10 में एक से ज्यादा महिलाओं ने कहा कि वे आभासी वास्तविकता (वर्चुअल रिएलिटी) में सेक्स करना पसंद करेंगी। स्टॉकहोम की प्रेगनेंसी प्लानर एप नेचरल साइकल्स के द्वारा 17…