Category Archives: समाचार

YS Jagan Mohan Reddy

चंद्रबाबू नायडू को नोटबंदी के बारे में पहले से पता था : जगन

हैदराबाद, 23 नवंबर | जगन के नाम से लोकप्रिय वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी ने बुधवार को आरोप लगाया कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू को केंद्र सरकार के नोटबंदी के कदम के बारे में पहले से ही जानकारी थी। आंध्र प्रदेश के राजामहेंद्रवरम में…

Reserve Bank

विमुद्रित नोट छोटी बचत योजनाओं में नहीं जमा होंगे : आरबीआई

मुंबई, 23 नवंबर | भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को बैंकों से कहा कि अगर कोई ग्राहक 500 रुपये तथा 1,000 रुपये के पुराने नोट लेकर उसे छोटी बचत योजनाओं में जमा करने आता है, तो वे तत्काल प्रभाव से उसे स्वीकार नहीं करें। एक आधिकारिक अधिसूचना से यह…

Sushant Singh

फिल्म ‘एम.एस.धौनी..’ के बाद कोई फिल्म साइन नहीं की : सुशांत

मुंबई, 23 नवंबर | बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का कहना है कि भारत की एकदिवसीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के जीवन पर बनी फिल्म ‘एम.एस.धौनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ की रिलीज के बाद उन्होंने कोई फिल्म साइन नहीं की, लेकिन वह कुछ पटकथाएं पढ़ रहे हैं।…

Twinkle Khanna

18 की उम्र में ही आधी किताब लिख ली थी : ट्विंकल

मुंबई, 23 नवंबर | 1990 के दशक में अभिनेत्री के रूप में काम कर चुकीं ट्विंकल खन्ना ने ‘द लेजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद’ नामक अपनी लघु कहानियों का संग्रह पेश किया है। कहानियां महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित हैं। अभिनेत्री से लेखिका बनीं ट्विंकल ने बताया कि उन्होंने अपनी इस किताब…

Donald trump

अमेरिकी मतदाताओं की इच्छा, ट्वीट करना बंद करें ट्रंप

वाशिंगटन, 23 नवंबर | अमेरिकी मतदाता चाहते हैं कि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ट्वीट करना बंद कर दें। एक नए मत सर्वेक्षण में यह राय सामने आई है। सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, क्युनिपियाक यूनिवर्सिटी द्वारा कराए गए एक राष्ट्रीय सर्वेक्षण के मुताबिक, 59 प्रतिशत लोगों ने कहा है…

Faf du Plessis

मैने कुछ भी गलत नहीं किया : प्लेसिस

एडिलेड, 23 नवंबर | गेंद से छेड़छाड़ के दोषी पाए जाने वाले दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के कप्तान फाफ दू प्लेसिस ने कहा है कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। उन्होंने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में अपने ऊपर लगे गेंद से छेड़छाड़ करने के आरोप पर सफाई…

Ashok Choudhary

आलाकमान के निर्देश पर आज भी टूट सकता है गठबंधन : अशोक चौधरी

पटना, 23 नवंबर | बिहार के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और राज्य के शिक्षामंत्री अशोक चौधरी ने बुधवार को सत्ताधारी महागठबंधन को लेकर कहा कि कांग्रेस जनता की मुश्किलों के साथ है। उन्होंने कहा कि यदि आलाकमान की ओर से निर्देश मिलेगा, तो आज भी गठबंधन टूट सकता है। पटना में…

Fire breaks out at Sadar Bazar of New Delhi

दिल्ली के सदर बाजार में आग लगी

नई दिल्ली, 23 नवंबर | पुरानी दिल्ली के सदर बजार इलाके में बुधवार को ऊनी कपड़ों के एक गोदाम में भीषण आग लग गई। इसने कुछ ही देर में पास की तीन इमारतों को चपेट में ले लिया। सदर बाजार इलाके में घटनास्थल के लिए दमकल के 30 वाहनों को…

Jaitley did not know about Notebandi : Rahul

जेटली को भी नोटबंदी के बारे में नहीं पता था : राहुल

नई दिल्ली, 23 नवंबर | कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति की मांग की और कहा कि नोटबंदी को लेकर उठाए जाने वाले कदम के बारे में वित्त मंत्री को भी नहीं पता था। संसद भवन परिसर में स्थित गांधी प्रतिमा के…

नोटबंदी से परेशान जनता को सहयोग दें अधिकारी : अखिलेश

लखनऊ, 23 नवंबर | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समस्त जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया है कि वह नोटबंदी की वजह से परेशानी झेल रही जनता को सहयोग दें। उन्होंने यह भी कहा कि नोटबंदी से परेशान राज्य की जनता को प्रदेश सरकार हर संभव मदद…

अफगानिस्तान में शांति भारत, पाकिस्तान के हित में : अमेरिका

अमेरिका ने यूरोप में आतंकवादी हमलों की चेतावनी दी

वाशिंगटन, 23 नवंबर | अमेरिका ने अपने नागरिकों को चेतावनी दी है कि यूरोप में क्रिसमस के बाजारों और अन्य मौसमी छुट्टियों के दौरान आतंकवादी हमले होने की काफी आशंका है। टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा है कि उसके पास विश्वसनीय जानकारी है कि इस्लामिक…

Notice to petitioners to challenge Notebandi

नोटबंदी को चुनौती देने वाले याचिकाकर्ताओं को नोटिस

नई दिल्ली, 23 नवंबर | सर्वोच्च न्यायालय ने सरकार के नोटबंदी के कदम को चुनौती देते हुए विभिन्न अदालतों में याचिका दायर करने वालों को बुधवार को नोटिस जारी किए। सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति टी.एस. ठाकुर की अध्यक्षता वाली पीठ ने मामले की अगली सुनवाई दो दिसंबर को…

प्रधानमंत्री के खिलाफ गांधी प्रतिमा के आगे जुटा विपक्ष

नई दिल्ली, 23 नवंबर | नोटबंदी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निरंतर चुप्पी और सदन में अनुपस्थिति के खिलाफ विरोध तेज करते हुए बुधवार को विपक्षी दलों के सदस्य संसद भवन के बाहर गांधी प्रतिमा के समक्ष एकजुट हुए। वाम मोर्चा और आम आदमी पार्टी (आप) को छोड़कर…

Manoj Sinha

दूरसंचार कंपनियां मोबाइल बैंकिंग का शुल्क नहीं वसूलेंगी : सिन्हा

नई दिल्ली, 22 नवंबर| नोटबंदी के बाद नकदी संकट से जूझ रहे आम आदमी की मदद के लिए दूरसंचार ऑपरेटरों ने 31 दिसंबर तक मोबाइल बैंकिंग सेवाओं का शुल्क नहीं वसूलने का फैसला किया है। केंद्रीय संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मंत्री ने ट्वीट किया,…

सर्वोच्च न्यायालय ने आरकॉम के खिलाफ याचिका खारिज की

नई दिल्ली, 22 नवंबर| सर्वोच्च न्यायालय ने आयकर विभाग द्वारा रिलायंस कम्युनिकेशन्स (आरकॉम ) के खिलाफ दायर विशेष सुनवाई याचिका खारिज कर दी। विभाग ने विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बांड्स (एफसीसीबी) से हुए लाभ पर कर लगाने के लिए यह याचिका दायर की थी। कंपनी की ओर से यहां मंगलवार को…

Kiren Rijiju

नोटबंदी से आतंकवाद के वित्तपोषण पर नकेल लगी : रिजिजू

नई दिल्ली, 22 नवंबर| गृहराज्य मंत्री किरण रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा को बताया कि नोटबंदी से आतंकवाद के वित्तपोषण पर नकेल लगी है क्योंकि पाकिस्तान की ओर से 500 और 1000 रुपये के नकली नोटों की आपूर्ति प्रभावित हुई है। रिजिजू ने यह भी कहा कि कश्मीर घाटी में…

Virat Kohli

करियर की सर्वोच्च टेस्ट रैंकिंग पर पहुंचे कोहली

दुबई, 22 नवंबर | भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को टेस्ट रैंकिंग में जबरदस्त छलांग लगाते हुए करियर की सर्वोच्च वरीयता हासिल की। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की मंगलवार को जारी ताजा टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में कोहली 10 स्थान की छलांग लगाते हुए चौथे पायदान…

Jos Buttler

मोहाली में विशेषज्ञ बल्लेबाज के तौर पर होगी बटलर की वापसी

मोहाली (पंजाब), 22 नवंबर | जोस बटलर विशेषज्ञ बल्लेबाज के तौर पर भारत के साथ यहां होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में खेलेंगे। वह टीम में बेन डकेट का स्थान लेंगे। बटलर ने एक साल पहले प्रथम श्रेणी मैच खेला था। उस समय वह एक विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर…

Rahul Gandhi

मोदी कॉन्सर्ट्स में बोल सकते हैं, संसद में क्यों नहीं : राहुल

नई दिल्ली, 22 नवंबर | कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को सवाल किया कि विपक्ष की मांग करने के बाद भी नोटबंदी के कदम पर प्रधानमंत्री संसद में क्यों नहीं बोल रहे हैं, जबकि उन्होंने एक पॉप संगीत कार्यक्रम को संबोधित किया है? राहुल ने सवाल किया, “प्रधानमंत्री संसद…

अफगानिस्तान में शांति भारत, पाकिस्तान के हित में : अमेरिका

अमेरिका के पूर्व वित्तमंत्री ने नोटबंदी को गलत बताया

वाशिंगटन, 22 नवंबर | अमेरिका के पूर्व वित्तमंत्री लारेंस एच. समर्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी अभियान की तीव्र आलोचना की है। उन्होंने अव्यवस्था का कारण बने इस अभियान के दीर्घकालिक लाभ को लेकर न सिर्फ संदेह जताया, बल्कि उन्होंने महसूस किया है कि इससे लोगों का सरकार में…