Category Archives: समाचार

Alia Bhatt

पद्मावती की तरह खूबसूरत लग रही थीं दीपिका : आलिया

मुंबई, 18 नवंबर | अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म के सेट पर पहुंचीं अभिनेत्री आलिया भट्ट ने बताया कि दीपिका पद्मावती की तरह ही खूबसूरत लग रही थीं। फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ की अभिनेत्री आलिया बुधवार को ‘पद्मावती’ के…

विशाखापट्नम टेस्ट : चायकाल के बाद इंग्लैंड का स्कोर 60-2

विशाखापट्नम, 18 नवंबर | इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने डॉ. वाई. एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को भारत के खिलाफ अपनी पहली पारी में चायकाल तक एक विकेट के नुकसान पर 34 रन बना लिए थे। हसीब हमीद 9 और…

संसद में नोटबंदी पर हंगामा, कार्यवाही बाधित

नई दिल्ली, 18 नवंबर| संसद के शीत सत्र के तीसरे दिन शुक्रवार को भी दोनों सदनों में नोटबंदी का मुद्दा छाया रहा, जिसके कारण कार्यवाही बाधित हुई। विपक्षी दलों ने सरकार के इस कदम का पुरजोर विरोध किया। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने रियो ओलम्पिक…

विशाखापट्नम टेस्ट : भारत ने पहली पारी में बनाए 455 रन

विशाखापट्नम, 18 नवंबर | भारतीय क्रिकेट टीम ने डॉ. वाई. एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ अपनी पहली पारी में सभी विकेट गंवाते हुए 455 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया है। भारतीय टीम के…

नोटबंदी साहसिक कदम, पर कुप्रबंधन से निराशा : शत्रुघ्न सिन्हा

पटना, 18 नवंबर | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता व अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने शुक्रवार को नोटबंदी मामले को लेकर केंद्र सरकार पर अपरोक्ष निशाना साधा। उन्होंने इस कदम के लिए हालांकि प्रधानमंत्री को बधाई दी और इसे एक साहसिक कदम बताया, लेकिन यह भी कहा कि नोटबंदी…

E-cigarettes harmful to gum

ई-सिगरेट मसूड़ो के लिए नुकसानदेह

न्यूयॉर्क, 18 नवंबर | इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट मसूड़ों और दांतों के लिए पारंपरिक सिगरेट की तरह ही नुकसानदायक हैं, एक नए शोध में यह पाया गया है। अमेरिका के रोचेस्टर मेडिसिन और दंत चिकित्सा विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और प्रमुख शोधकर्ता इरफान रहमान ने कहा, “हमने पाया कि जब ई-सिगरेट के वाष्प…

Forest near Narayanpur

नारायणपुर में बैंक पहुंचने के लिए करते हैं 60 किलोमीटर का सफर

नारायणपुर (छतीसगढ़), 18 नवंबर । मेहनत की कमाई को बैंक में बदलवाने के लिए छतीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्र अबूझमाड़ गांव के निवासी सहित सुदूर क्षेत्रों के ग्रामीणों को भी रतजगा करना पड़ रहा है। नोटबंदी के कारण जिले के निवासी खासा परेशान हैं। ये लोग 60 से 70 किलोमीटर से…

वीरभद्र ने लगभग 20 करोड़ की विकास परियोजनाएं जनता को समर्पित कीं

शिमला, 17 नवंबर (जस)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने धर्मशाला प्रवास के दौरान गुरूवार को रककड़ (ठेहडू) में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित हवाई पट्टी तथा सोकणी दा कोट-रक्कड़ पंचायत को जोड़ने वाले 1.33 करोड़ रुपये की लागत से मनुणी खड्ड पर निर्मित पुल…

देश और समाज में सकारात्मक परिवर्तन दिखने लगा है : नरोत्तम मिश्रा

भोपाल, 17 नवंबर (जस)। मध्यप्रदेश के जल-संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य और रीवा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि केन्द्र और प्रदेश सरकार की नीतियों और विकास एवं जन-कल्याण के कार्यों से देश चहुँमुखी विकास की ओर तेजी से अग्रसर है। नागरिकों के लिये स्वाभिमान…

स्कूली बच्चों ने रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, 17 (जस)। छत्तीसगढ़ में नवम्बर सप्ताह व्यापी शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन गुरूवार को राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में आए स्कूली बच्चों ने विधानसभा का अवलोकन किया। उन्होंने दर्शक दीर्घा में बैठकर सदन की कार्रवाई भी देखी। बच्चों ने विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और…

जानिए, नोट बदलने में क्यों लग जाएंगे 6 महीने?

नई दिल्ली, 17 नवंबर | क्या नोटबंदी के बाद उसकी जगह नए नोटों को जल्द चलन में लाया जा सकेगा? इस सवाल का जवाब यह है कि इसकी संभावना बहुत कम है। देश में नोट छापने की जो कुल क्षमता है, उसके हिसाब से इसमें कम से कम छह महीने…

विशाखापट्नम टेस्ट : कोहली और पुजारा के शतक से भारत की मजबूत शुरूआत

विशाखापट्नम, 17 नवंबर | कप्तान विराट कोहली (नाबाद 151) और चेतेश्वर पुजारा (119) की शतकीय पारियों की बदौलत भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार की समाप्ति तक चार विकेट के नुकसान पर 317 रन बनाते हुए अपनी स्थिती मजबूत कर ली…

वसुन्धरा सरकार के तीन वर्ष होने पर 13 दिसम्बर से कार्यक्रमों की शुरूआत

जयपुर, 17 नवम्बर (जस)। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित वाले कार्यक्रमों की शुरूआत 13 दिसम्बर को बीकानेर से करेगी। मुख्यमंत्री यहां आयोजित विशाल आम सभा को सम्बोधित करने के साथ विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन करेगी। राजस्थान के गृहमंत्री गुलाबचन्द कटारिया की अध्यक्षता…

कालेधन और भ्रष्टाचार के सख्त खिलाफ हैं समाजवादी : अखिलेश

लखनऊ, 17 नवंबर (जस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए सभी को मिलकर काम करना पड़ेगा। समाजवादी कालेधन और भ्रष्टाचार के सख्त खिलाफ हैं। समाजवादी सरकार ने भ्रष्टाचार पर नियंत्रण के लिए आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर जोर दिया है। प्रदेश…

Mayawati

प्रधानमंत्री सदन में आएंगे, तभी होगी नोटबंदी पर बहस : मायावती

नई दिल्ली, 17 नवंबर| बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने जनता की तकलीफ को लेकर केंद्र की उदासीनता की आलोचना की और कहा कि विपक्ष संसद में तब तक नोटबंदी पर बहस होने नहीं देगा, जब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन में मौजूद नहीं होंगे। संसद भवन परिसर में…

Arjun Rampal

नोटबंदी पर बोले अर्जुन रामपाल, ‘रॉक ऑन-2’ के लिए खराब समय

मुंबई, 17 नवंबर | अभिनेता अर्जुन रामपाल का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नोटबंदी का फैसला देश के दीर्घकालिक हित में होगा, लेकिन ‘रॉक ऑन-2’ की रलीज के समय ही हुआ यह फैसला फिल्म के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। ‘रॉक ऑन-2’ 11 नवंबर को रिलीज हुई और मोदी ने…

वनप्लस 3 को सर्वश्रेष्ठ स्मार्टफोन की रेटिंग मिली

नई दिल्ली, 17 नवंबर | मोबाइल टेक्नॉलजी स्टार्टअप-वनप्लस के स्मार्टफोन वनप्लस 3 को भारतीय उपयोगकर्ताओं ने अमेजॉन इंडिया पर सर्वश्रेष्ठ स्मार्टफोन की रेटिंग दी है। यह सम्मान उन उपभोक्ताओं की ओर से मिला है, जिन्होंने भारत में केवल अमेजॉन पर उपलब्ध वनप्लस 3 खरीदा है। उपयोगकर्ताओं ने इसे 4.4/5 रेटिंग…

People wait outside banks to exchange currency notes i

नोटबंदी को नागरिकों का समर्थन : सर्वेक्षण

नई दिल्ली, 17 नवंबर| एक सर्वेक्षण में यह सामने आया है कि देश में नोटबंदी के कारण हो रहीं अत्यधिक असुविधाओं और उत्पादकता में कमी के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नोटबंदी का लोगों ने समर्थन किया है। नागरिक संविद मंच ‘लोकलसर्किल्स’ के सर्वेक्षण के अनुसार, 79 प्रतिशत लोग नोटबंदी…

Putin

63 फीसदी रूसी चाहते हैं 2018 में भी पुतिन ही बनें राष्ट्रपति

मास्को, 17 नवंबर । रूस के मास्को स्थित केंद्र द्वारा एक सर्वेक्षण के अनुसार, रूस के ज्यादातर नागरिक राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को 2018 के बाद भी राष्ट्रपति के रूप में देखना चाहते हैं। एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई। इस सवाल पर कि क्या आप पुतिन को 2018 के…

Hillary Clinton.

हिलेरी ने समर्थकों से मानवीय मूल्यों के लिए संघर्ष करने को कहा

वाशिंगटन, 17 नवंबर (आईएएनएस)| डेमोक्रेट हिलेरी क्लिंटन ने आठ नवबंर को राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप से मिली हार के बाद अपनी पहली सार्वजनिक उपस्थिति में अपने समर्थकों से ‘हार न मानने’ को कहा। हिलेरी ने बुधवार रात यहां चिल्ड्रन्स डिफेंस फंड समारोह में कहा, “मैं जानती हूं…