Category Archives: समाचार

‘मुझसे शादी करोगी’ मेरी पसंदीदा फिल्मों में है : प्रियंका

मुंबई, 30 जुलाई | हिंदी फिल्म -जगत में अपनी रिलीज के 12 साल पूरे कर चुकी फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ के बारे में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा है कि यह उनकी पसंदीदा फिल्मों में से है। प्रियंका ने फिल्म के सह-कलाकार सलमान खान और अक्षय कुमार का भी धन्यवाद…

इमरान हाशमी का बेटा पहली बार पर्दे पर

मुंबई, 30 जुलाई | बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी के छह वर्षीय बेटे अयान ने ‘किड्स फॉर टाइगर्स’ नामक वीडियो के जरिए पहली बार स्क्रीन पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इस वीडियो में वह बाघ को बचाने का संदेश दे रहे हैं। दीया मिर्जा द्वारा निर्देशित इस वीडियो में अयान अन्य…

गुड़गांव में भारी जाम के बाद पुलिस हरकत में आई

गुड़गांव, 30 जुलाई (आईएएनएस)| गुड़गांव पुलिस ने गुरुवार और शुक्रवार को भारी बारिश के बाद जलभराव से यातायात जाम की समस्याओं से निपटने के लिए इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों को 24 घंटे 14 प्रमुख स्थानों पर तैनात किया है। आयुक्त नवदीप सिंह विर्क ने शनिवार को बताया, “राष्ट्रीय राजमार्ग 8…

ट्रेड फेयर में दिखेगी ‘डिजिटल इंडिया डिजिटल एम पी’ थीम

भोपाल, 30 जलुलाई (जस)। नई दिल्ली में 36वें अंतर्राष्ट्रीय भारतीय व्यापार मेले में मध्यप्रदेश में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र का विकास और प्रमुख उपलब्धियाँ प्रदर्शित की जायेंगी। यह जानकारी मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अन्टोनी डिसा की अध्यक्षता में हुई बैठक में दी गई। बैठक में मुख्य सचिव ने मेले की तैयारियों…

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट आज से

किंग्सटन (जमैका), 30 जुलाई| भारत और वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीमों के बीच जारी चार मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच शनिवार से यहां के सबीना पार्क मैदान पर खेला जाएगा। पहले टेस्ट मैच में उपमहाद्वीप के बाहर सबसे बड़ी जीत हासिल करने के बाद भारत की नजर दूसरे टेस्ट…

हिलेरी क्लिंटन का चुनाव अभियान हैक

वाशिंगटन, 30 जुलाई। अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के चुनाव अभियान और अन्य डेमोक्रेटिक पार्टी के संगठनों की जानकारियां हैक कर ली गई हैं। ‘सीएनएन’ ने कानून प्रवर्तन अधिकारियों के हवाले से बताया कि संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) न्याय विभाग ने इस…

बिहार की एक पंचायत में खुले में शौच करने पर भरना होगा जुर्माना

छत्तीसगढ़ के डुमरडीह गांव ने पेश की स्वच्छता की मिसाल

रायपुर, 30 जुलाई। स्वच्छ भारत मिशन के तहत छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखंड के गांव डुमरडीह ने स्वच्छता की अनोखी मिसाल पेश की है। 155 घरों वाले इस गांव में ग्रामीणों ने स्वयं के खर्च पर शौचालय का निर्माण कराया है। जागरूक हुए ग्रामीणों ने जहां दो बेसहारा…

‘ढिशूम’ पाकिस्तान में प्रतिबंधित, वरुण निराश

मुंबई, 30 जुलाई| निर्देशक रोहित धवन की हालिया रिलीज फिल्म ‘ढिशूम’ पाकिस्तान में प्रतिबंधित हो गई है, जिससे इसके अभिनेता वरुण धवन निराश हैं। उनका कहना है कि फिल्म में किसी भी देश को गलत तरीके से नहीं दिखाया गया है। वरुण फिल्म में जुनैद अंसारी नामक पुलिस अधिकारी की…

राजनाथ सिंह बाढ़ प्रभावित असम के लिए रवाना

नई दिल्ली, 30 जुलाई| केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को असम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए रवाना हो गए। राजनाथ ने ट्वीट कर बताया, “असम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए नई दिल्ली से गुवाहाटी के लिए रवाना हो रहा हूं।” असम के…

कश्मीर के 2 जिलों में कर्फ्यू जारी

श्रीनगर, 30 जुलाई | दक्षिण कश्मीर के दो जिलों में शनिवार को प्रशासन ने कर्फ्यू जारी रखा। इसके साथ ही घाटी के कई अन्य क्षेत्रों में भी प्रतिबंध लगा हुआ है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “आज (शनिवार) पुलवामा और कुलगाम जिलों में कर्फ्यू जारी रहेगा। सीआरपीसी…

मधुमेह के रोगी नियमित करवाएं आंखों की जांच

नई दिल्ली, 30 जुलाई | मधुमेह (डायबिटीज) के ज्यादातर मरीजों में रेटिनोपैथी की आखिरी स्टेज आने तक भी पता नहीं चलता और तब तक उचित इलाज की संभावना भी कम रह जाती है। बीमारी फैलने की रफ्तार तेज हो सकती है, इसलिए रेटिनल रोग का ध्यान रखने के लिए मधुमेह…

सर्वोच्च न्यायालय ने कश्मीर के हालात पर रिपोर्ट मांगी

नई दिल्ली, 29 जुलाई | सर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार को महाधिवक्ता रंजीत कुमार से कश्मीर घाटी के हालात पर स्टेटस रिपोर्ट मांगी। न्यायालय ने राज्य में राज्यपाल शासन की मांग को खारिज कर दिया। शीर्ष न्यायालय ने जम्मू एवं कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी की याचिका पर यह रिपोर्ट तलब की…

बैंक हड़ताल से देशभर में कामकाज प्रभावित

नई दिल्ली/चेन्नई/अगरतला/गुवाहाटी, 29 जुलाई | केंद्र सरकार की बैंकिंग क्षेत्र की नीतियों के विरोध में देशभर के 40 निजी और राष्ट्रीयकृत बैंकों के लगभग 10 लाख कर्मचारियों की एकदिवसीय हड़ताल के मद्देनजर शुक्रवार को बैंकों में कामकाज बंद होने बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रही। बैंकिंग क्षेत्र की यूनियनों ने बैंकों के…

मोदी के कार्यकाल में दलितों पर अत्याचार बढ़ा : राहुल गांधी

लखनऊ, 29 जुलाई | कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में दलितों पर बढ़ते अत्याचार तथा महंगाई को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन पर लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में नाकाम रहने का आरोप लगाया। उत्तर प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अपनी…

पटेल आरक्षण के लिए अगस्त से फिर आंदोलन छेड़ेंगे हार्दिक

अहमदाबाद, 29 जुलाई | गुजरात में पटेल समुदाय के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग के तहत आरक्षण की मांग के समर्थन में पटेल समुदाय के नेता हार्दिक पटेल और उनकी पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पीएएएस) ने अगस्त से फिर आंदोलन शुरू करने का फैसला किया है। पीएएएस के शीर्ष नेतृत्व की…

सहायक बैंकों का एसबीआई में विलय मार्च के अंत तक

नई दिल्ली, 30 जुलाई| भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की अध्यक्ष अरूंधति भट्टाचार्य ने शुक्रवार को कहा कि पांच सहायक बैंकों व भारतीय महिला बैंक का एसबीआई में विलय अगले साल मार्च तक हो जाना चाहिए। एसबीआई के वेल्थ मैनेजमेंट प्रोडक्ट एसबीआई एक्सक्लूसिफ को लॉन्च करने के कार्यक्रम से इतर उन्होंने…

रैली फॉर द वैली निकली, शनिवार से सत्याग्रह

इंदौर, 29 जुलाई | नर्मदा नदी पर बने सरदार सरोवर बांध के प्रभावितों को उनका हक दिलाने के लिए शुक्रवार को इंदौर के रेलवे स्टेशन से नर्मदा बचाओ आंदोलन की ‘रैली फॉर द वैली’ शुरू हुई। वहीं शनिवार से बड़वानी के राजघाट में ‘नर्मदा जल, जंगल, जमीन हक सत्याग्रह’ शुरू…

माइक्रोसॉफ्ट स्मार्टफोन क्षेत्र की 2,850 नौकरियों में कटौती करेगी

न्यूयार्क, 30 जुलाई | स्मार्टफोन हार्डवेडर व्यापार के बढ़ते घाटे और 7.6 अरब डॉलर के नोकिया सौदे के प्रयोग के बाद अब माइक्रोसॉफ्ट ने स्मार्टफोन क्षेत्र में 2,850 अतिरिक्त नौकरियों की कटौती की घोषणा की है। इससे पहले इसी क्षेत्र में 1,850 नौकरियों की कटौती की गई थी। पीसी बर्ल्ड…

बढ़ते साइबर अपराधों से निपटने के लिए सरकार गंभीर : रिजिजू

नई दिल्ली, 29 जुलाई | केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने शुक्रवार को कहा कि साइबर हमलों की घटनाएं बढ़ रही हैं और साइबर अपराधी संगठनों को निशाना बना रहे हैं, ऐसे में सुरक्षा के मद्देनजर इससे (साइबर अपराध) समझौता नहीं किया जा सकता। रिजिजू ने राष्ट्रीय राजधानी में…

सेना ने आदर्श सोसायटी इमारत को कब्जे में लिया

मुंबई, 30 जुलाई | भारतीय सेना ने सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार, विवादास्पद 31 मंजिली आदर्श सोसायटी इमारत को शुक्रवार को अपने कब्जे में ले लिया। एक अधिकारी ने यहां कहा कि सैन्य अधिकारियों का एक दल बंबई उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार के साथ कोलाबा स्थित इस गगनचुंबी इमारत…