Soren

राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती खिलाड़ी राखी एवं मधु तिर्की से मिले मुख्यमंत्री सोरेन

झारखण्ड(Jharkhand)  के  मुख्यमंत्री (Chief Minister)  हेमन्त सोरेन (Hemant Soren)  अचानक बिना किसी पूर्व कार्यक्रम के आम आदमी की तरह लेक रोड पर स्थित आंचल शिशु आश्रम और फिर राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती खिलाड़ी सुश्री राखी तिर्की एवं सुश्री मधु तिर्की के घर पहुंचे।

आंचल शिशु आश्रम (Anchal Shishu Ashram) में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन (Hemant Soren)  को अपने बीच पाकर बच्चे खूब खुश हो गये।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन (Hemant Soren)  ने आश्रम के बच्चों से मिलकर उनकी पढ़ाई लिखाई और उनकी सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। बच्चों ने मुख्यमंत्री को स्वागत तिलक लगाया और उनके सम्मान में प्रार्थना गीत भी गया।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन (Hemant Soren)  ने मौके पर अधिकारियों को निदेश दिया कि आश्रमों में रह रहे बच्चों की पढ़ाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आनी चाहिए।

हेमन्त सोरेन हेमन्त सोरेन (Hemant Soren)  लेक रोड पर राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती खिलाड़ी सुश्री राखी तिर्की एवं सुश्री मधु तिर्की के घर पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने इनका हौसला अफजाई करते हुए कहा कि आप आगे और कड़ी मेहनत करें और राज्य व देश के लिए मेडल जीतकर लाएं।

उन्होंने इन खिलाड़ियों को भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में राज्य के मेधावी खिलाड़ियों को सरकार सुविधाएं प्रदान करेगी।

यह दूसरा मौका है जब हम दोनों बहनों की हौसला बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन स्वयं हमारे घर पहुंचे हैं। यह हमारे लिए गर्व का विषय है।