Khelo India

खेलो इंडिया में रविवार को नौ स्वर्ण और आठ रजत के साथ महाराष्ट्र पहले स्थान पर

गुवाहाटी ( Guwahati ) में चल रहे तीसरे खेलो इंडिया (Khelo India) युवा खेल प्रतियोगिता में आज  नौ स्वर्ण और आठ रजत के साथ महाराष्ट्र (Maharashtra ) पहले स्थान पर और छह स्वर्ण के साथ उत्तरप्रदेश(Uttar Pradesh)  दूसरे स्थान पर है।

पांच स्वर्ण और दो रजत के साथ मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) तीसरे नम्बर पर है। एथेलेटिक्स में सारे स्वर्ण मध्यप्रदेश ने ही जीते हैं।

महाराष्ट्र ने साइकिल चालन में दो स्वर्ण के साथ शानदार शुरूआत की।

लड़कियों के वर्ग में 15 और 20 किलोमीटर की साइक्लिंग स्पर्धा में पूजा डोनोले और मधुरा वायकर ने स्वर्ण प्राप्त किया।

लड़कों के वर्ग में ओडिसा के दिनेश कुमार ने तीस किलोमीटर साइक्लिंग में स्वर्ण पदक जीता।

खेलो इंडिया (Khelo India) में  एथेलेटिक्स में आज पांच रिकार्ड बने। पंजाब की जस्मीन कौर ने 17 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों की शॉटपुट प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण जीता।

केरल की एन्सी सोजन ने 21 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों के लिए ऊंची कूद स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया।

21 वर्ष से कम उम्र के खिलाड़ियों के लिए डिस्कस थ्रो प्रतिस्पर्धा में पुरूष वर्ग में मध्यप्रदेश के इकराम अली खान को और लड़कियों में तमिलनाडु की कारूण्यम को स्वर्ण मिला।

तीस किलोमीटर दौड़ प्रतिस्पर्धा में ओडिसा के दिनेश कुमार ने स्वर्ण जीता।

सुश्री प्रियंका दास गुप्ता

त्रिपुरा (Tripura) गर्ल्स अंडर 17 की सुश्री प्रियंका दास गुप्ता (Priyanka Das Gupta) ने 11 जनवरी, 2020 को गुवाहाटी में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तीसरे संस्करण में चार स्वर्ण (जिम्नास्टिक में तीन व्यक्तिगत और टीम इवेंट में) जीते।

गुवाहाटी में खेलो इंडिया (Khelo India) यूथ गेम्स 2020 में कल पहले दिन जिमनास्ट प्रियंका दासगुप्ता (Priyanka das Gupta) और जतिन कुमार कनौजिया ने स्वर्ण पदक जीते।

त्रिपुरा कल तीन स्वर्ण के साथ पदक तालिका में पहले स्थान पर, नौ पदकों के साथ महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर और दो स्वर्ण सहित कुल पांच पदकों के साथ उत्तर प्रदेश तीसरे स्थान पर रहा।

उत्‍तर प्रदेश के जतिन कुमार कनौजिया ने  तीन स्‍वर्ण पदक जीते। जतिन ने आज आर्टिस्टिक जिम्‍नास्टिक्स में तीसरा स्‍वर्ण पदक हासिल किया।

मध्‍य प्रदेश के विवेक कुमार ने भाला फेंक प्रतिस्‍पर्धा में स्‍वर्ण पदक जीता।

बालिकाओं की लंबी कूद स्‍पर्धा में तेलंगाना की नंदिनी को स्‍वर्ण पदक मिला।

महाराष्‍ट्र के अर्जुन ने तीन हजार मीटर दौड़ में स्‍वर्ण पदक प्राप्‍त किया।

21 वर्ष से कम आयु के लड़कों की पांच हजार मीटर दौड़ में गुजरात के अजीत को स्‍वर्ण पदक मिला।

प्रतियोगिता में महाराष्‍ट्र सात स्‍वर्ण पदक के साथ 27 पदक लेकर तालिका में पहले स्‍थान पर है।

उत्‍तर प्रदेश छह स्‍वर्ण पदक के साथ दूसरे और दिल्‍ली पांच स्‍वर्ण पदक के साथ तीसरे स्‍थान पर है।