Corona in India: भारत में सबसे अधिक तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले

Corona in India:  भारत में कोरोना (COVID-19) के मामले दुनिया में सबसे अधिक तेजी से बढ़ रहे हैं। अगर 1 सितंबर,2020 के आंकड़ों को देखा जाए तो विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार भारत में 1 सितंबर को कोरोना (COVID-19)  से 69,921 लोग संक्रमित हुए और कुल मामलों की संख्या 36,91,166 तक पहुंच गई।

दुनिया के दो सबसे अधिक संक्रमण वाले देशों के आँकड़े देखें तो पता चलेगा कि जहाँ 1 सितंबर को अमेरिका में 37,068 मामले आए वहीं दूसरे स्थान पर अभी तक टिके हुए ब्राजील में मात्र 16,158 लोग संक्रमित हुए। इन देशों में संक्रमण की गिरावट के आँकड़े बताते हैं कि वहाँ लोग कोरोना को लेकर उतने लापरवाह नहीं है जितने भारत में देखे जारहे हैं।

कोरोना (COVID-19)  के बढ़ते आंकड़ों पर नजर डालें तो एक-दो दिन में भारत दुनिया में दूसरे नंबर का कोरोना संक्रमित देश बन जाएगा।

यह हमारे लिए सबसे अधिक चिंता का विषय है। अगर भारत के लोगों को कोरोना (COVID-19)  से बचना है तो उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा और मास्क लगाना होगा और वे सभी एहतियात बरतने होंगे जो केंद्र सरकार और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताएं हैं।

अगर ऐसा नहीं किया गया और आर्थिक गतिविधियों के लिए दी गई छूट का भारत के नागरिकों ने दुरुपयोग किया तो उन्हें भगवान भी नहीं बचा पाएंगे। इस बात को नहीं भूलना चाहिए कि ईश्वर भी उसकी रक्षा करते हैं जो अपनी स्वयं रक्षा करना जानता है।

लोगों को यह समझना चाहिए कि कोरोनावायरस (COVID-19)  एक अत्यंत घातक बीमारी है और इसमें बचाव ही सबसे बड़ी जरूरत है।

2 सितंबर को दिन में 12:17 बजे  जारी किए गए केंद्र सरकार के (COVID-19)  आंकड़ों पर नजर डालने से समझ में आ जाएगा कि हम कितनी खराब स्थिति में पहुँचते जारहे हैंः 

COVID-19COVID-19