COVID-19

कोरोनावायरस अपडेट : देश में COVID-19 के 1965 मामले, 151 मरीज ठीक हुए

कोरोनावायरस (COVID-19) नवीनतम अपडेट, 2 अप्रैल  :  देश में कोरोनावायरस (COVID-19) के संक्रमण के कुल 1965 मामले सामने आए हैं और अब तक 151 मरीज ठीक हो चुके हैं।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की है कि देश में 50 लोगों की मौत हो चुकी है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार अपराह्न 3ः30 बजे तक दुनियाभर के 206 देशों में COVID-19 संक्रमित लोगों की संख्या 856,386 होगई है तथा 41, 956 लोगों की मौत हो गई हैं।

देश में अब तक 211 जिलों (Districts) में कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामले सामने आये हैं।

सबसे अधिक COVID-19 के संक्रमित मामले मुंबई जिले में 174 और पुणे में 49 है । केरल के कासरगोड जिले में 115 लोग संक्रमित हैं ।

भारत से प्रभावित जिले  इस प्रकार है :

आंध्र प्रदेश 11
असम एक
बिहार 8
चंडीगढ़ एक
छत्तीसगढ़ 5
दिल्ली 11
गोवा एक
गुजरात 10
हरियाणा 9
हिमाचल प्रदेश एक
जम्मू कश्मीर 9
कर्नाटक 14
केरल 14
लद्दाख 2
मध्य प्रदेश 7
महाराष्ट्र 19
मणिपुर एक
मिजोरम एक
ओड़िसा 2
पुदुचेरी 2
पंजाब 7
राजस्थान 11
तमिल नाडु 23
उत्तर प्रदेश 16
उत्तराखण्ड 2
तेलंगाना 12
पश्चिम बंगाल 9
अब तक देश में 211 जिले COVID-19 प्रभावित हुए हैं।