COVID-19

COVID-19 के कारण दिल्ली में 50 से अधिक लोगों के एकत्रित होने पर रोक

कोरोनावायरस (COVID-19) के बढ़ते खतरे के मद्देनजर दिल्ली में 50 लोगों से अधिक एकत्रित होने वाले (gathering ) किसी भी कार्यक्रम की 31 मार्च तक अनुमति नहीं दी जाएगी, चाहे वह कार्यक्रम सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक या परिवारिक ही क्यों नहीं हो।
दिल्ली सचिवालय के मीडिया सेंटर में 16 मार्च, 2020 को प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने यह जानकारी दी  और कहा कि दिल्ली में कोरोनावायरस (COVID-19) के खतरे से निपटने के लिए समय-समय पर जरूरी कदम उठाये जाते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि दिल्ली एयरपोर्ट के आस-पास तीन होटलों  में पेड क्वारेंटाइन (Paid quarantine) की व्यवस्था की गई है।
दिल्ली सरकार ने कोरोनावायरस (COVID-19) के बढ़ते खतरे के मद्देनजर स्कूल, काॅलेज, आंगनबाड़ी के बाद अब  सभी जिम, नाइट क्लब और स्पाॅज को भी आगामी 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिये गए हैं।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शादी कार्यक्रम पर रोक नहीं है, लेकिन संभव हो सकें तो शादी  कुछ दिन के लिए स्थगित कर दें ।
सभी एमसीडी कमिश्नर और एसडीएम को अपने क्षेत्र में बड़े स्तर पर सार्वजनिक स्थानों पर मोेबाइल वाॅश बेसिन की व्यस्था करने के निर्देश भी दिये गए हैं।
मुख्यमंत्री  अरविंद केजरीवाल ने आज सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों और उनके मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक की थी।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के जो भी गाइड लाइन आ रही हैं, उन सभी को हम लागू कर रहे हैं। केंद्र सरकार से मिल कर इस स्थिति से निपटने के लिए सभी उचित कदम उठा रहे हैं। दिल्ली में अभी कुल 7 केस हुए हैं। उन सभी 7 केसों में से एक मरीज की दुर्भाग्य वश मौत हो गई है। दो मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए हैं। चार मरीज अभी अस्पताल में हैं और वह भी ठीक हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि  मरीजों को जहां भी क्वारेंटाइन करने की जरूरत हैं, वहां हम लोग कर रहे हैं। अगर अचानक से वायरस फैलता है और अस्पताल में भर्ती करने के लिए बड़े पैमाने पर जरूरत पड़ती है, तो उसके लिए हमने 500 से अधिक बेड तैयार  है।
अभी तक किसी को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं है। बहुत से लोग इनके संपर्क में आए थे, उन्हें घर पर क्वारेंटाइन किया जा रहा है। अभी जिन लोगों को घर में क्वारेंटाइन करने के लिए कहा गया है, उनसे हम लगातार संपर्क में हैं।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि  जिन बिल्डिंग्स में गार्ड तैनात है, उसके पास हैंड सैनेटाइजर्स रखने के लिए कहा गया
मुख्यमंत्री  ने कहा कि मेरी लोगों से अपील है कि सरकार जो-जो कदम उठा सकती है, वह उठा रही है, लेकिन जितना सहयोग जनता से मिलेगा, तभी यह प्रयास सफल होंगे।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि विदेश से दिल्ली एयरपोर्ट आने वाले लोग पेड क्वारेंटाइन की सुविधा ले सकते हैं। इसके तहत आईबीआईएस में 92 कमरें, लेमन ट्री प्रीमियर में 54 कमरें और रेड फॉक्स में 36 कमरे अलग रखे गए हैं।
सीएम ने कहा कि इसके अलावा रविवार से आटो और टैक्सी को भी डिस-इंफ्लैक्ट किया जा रहा है।