COVID-19

ओडिशा में भी पहला कोरोनावायरस केस, देश में 110 संक्रमित

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हाल ही में इटली से लौटे एक शोधकर्ता में नाॅवेल कोरोनोवायरस (COVID-19)  के लक्षण देखे गए। यह राज्य में काेरोना का पहला पुष्ट मामला दर्ज किया गया है।

इटली से लौटे 33 वर्षीय व्यक्ति का इलाज यहां के कैपिटल अस्पताल में चल रहा है। उनकी हालत स्थिर है।

देश में COVID 19 मामलों की संख्या बढ़कर 110  हो गई है।

अधिकृत जानकारी के अनुसार राजस्थान में तीन लोग अब तक कोरोनावायरस मुक्त होगए हैं। COVID-.19 से मुक्त रोगियों की कुल संख्या 13  हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, इस में दिल्ली और कर्नाटक में मरने वाले दो व्यक्ति शामिल हैं।

दिल्ली में अब तक सात सकारात्मक मामले दर्ज किए गए हैं।  कोरोनोवायरस (COVID-19)  के मद्देनज़र भारत के सर्वोच्च न्यायालय में आगंतुकों की थर्मल स्क्रीनिंग शुरू करदी गई है।

उत्तर प्रदेश 12. कर्नाटक में छह कोरोनावायरस (COVID-19)  मरीज हैं जबकि महाराष्ट्र में 32, लद्दाख में तीन और जम्मू और कश्मीर में दो हैं। तेलंगाना में तीन मामले सामने आए।

राजस्थान में भी दो मामले सामने आए हैं।  तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पंजाब में एक-एक मामले सामने आए हैं।

केरल में 22 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें तीन मरीज शामिल हैं जिन्हें पिछले महीने डिस्चार्ज किया गया था जब वे फ्लू जैसे लक्षणों के संक्रमण से उबर गए थे।

केरल में एक रियलिटी शो प्रतियोगी का स्वागत करने के लिए रविवार रात कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एकत्रित हुए 4 ज्ञात और 75 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है।

इन लोगों पर कोरोनावायरस के मद्देनजर हवाई अड्डे के अधिकारियों द्वारा जारी किए गए प्रतिबंध के उल्लंघन करने का आरोप है।

कोरोनोवायरस (COVID-19)  जैसे लक्षण दिखने पर पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में एक 55 वर्षीय महिला को मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह महिला हाल ही में  वैष्णो देवी की यात्रा से लौटी थी और अपनी यात्रा के दौरान पंजाब में रही थी।

एतिहातन नोएडा के सभी सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स और जिम 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिये गए हैं।