COVID-19

देश में कोरोनावायरस से संक्रमितों की कुल संख्या छह लाख के पार

COVID-19 updates : देश में कोरोनावायरस (COVID-19)  से संक्रमित लोगों की कुल संख्या छह लाख पार कर गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रात 9 बजकर 06 मिनट पर जारीआंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 से संक्रमित कुल 6,03,051 मामले हो गए हैं जबकिकोरोना से मरने वालों की संख्या भारत में 17793 तक पहुंच गई है।

आज देश भर में कोरोना (COVID-19) के 17259 मामले सामने आए है। इनमें सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में 5537, तमिलनाडु में 3882, दिल्ली में 2442 मामलेसामने आये हैं।

अन्य राज्यों के आंकड़े इस प्रकार हैं :

  • राजस्थान 78
  • तेलंगाना 1018
  • कर्नाटक 1272
  • आंध्र प्रदेश 657
  • हरियाणा से 393
  • मध्य प्रदेश से 268
  • बिहार से 87
  • असम से 140
  • जम्मू कश्मीर 198
  • ओडिशा से 251
  • उत्तराखंड से 66
  • छत्तीसगढ़ से 81
  • गोवा से 72
  • मणिपुर से 26
  • लद्दाख 17
  • हिमाचल प्रदेश से 7
  • नागालैंड से 42
  • चंडीगढ़ से 6
  • दादर और नगर हवेली 16
  • अंडमान निकोबार 15 और
  • मेघालय से 2 मामले सामने आए हैं।

देश में आज COVID-19 से 383 लोगों की मौत हुई है जबकि 10614 लोग ठीक हो कर घर गए हें

वर्तमान में, 2,26,739 सक्रिय मामले हैं और सभी चिकित्सकीय देखरेख में हैं।

देश में COVID-19 टेस्टिंग लैब नेटवर्क को और मजबूत किया गया है। सरकारी क्षेत्र में 764 प्रयोगशालाओं और 292 निजी प्रयोगशालाओं के साथ, देश में 1056 प्रयोगशालाएँ हैं।

अलग-अलग आंकड़े इस प्रकार हैं:

  • रियल-टाइम आरटी पीसीआर आधारित परीक्षण प्रयोगशालाएं: 576 (सरकारी: 365 + निजी: 211)
  • ट्रुनेट आधारित परीक्षण प्रयोगशालाएं: 394 (सरकारी: 367 + निजी: 27)
  • सीबीनाट आधारित परीक्षण प्रयोगशालाएं: 86 (सरकारी: 32 + निजी: 54)

परीक्षण किए जा रहे नमूनों की कुल संख्या एक बढ़ती हुई प्रवृत्ति दिख रही है, और इसने 88,26,585 आंकड़े को छू लिया है। पिछले 24 घंटो के दौरान कुल 2,17,931 नमूनों का परीक्षण किया गया ।

कोविड-19 से संबंधित तकनीकी मुद्दों, दिशा-निर्देशों और सलाहों के बारे में सभी प्रामाणिक और अद्यतन जानकारी के लिए, नियमित रूप से देखें: https://www.mohfw.gov.in/ और @MoHFW_INDIA

COVID-19 से संबंधित तकनीकी प्रश्नों को technicalquery.covid19@gov.in पर और अन्य प्रश्नों को ncov2019@gov.in पर ईमेल और @CovidIndiaSevaपर ट्वीट किया जा सकता है।

कोविड-19 से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर- : +91-11-23978046 or 1075 (टोल फ्री) पर कॉल करें।

कोविड-19 पर राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों के हेल्पलाइन नंबरों की सूची https://www.mohfw.gov.in/pdf/coronvavirushelplinenumber.pdf पर उपलब्ध है।