COVID-19

covid-19 updates: आधे से अधिक नए मामले 5 दक्षिणी राज्यों से

covid-19 updates: बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना  ( covid-19 in India)  के  51 हजार से अधिेक  नए मामले सामने आए हैं। इन नए मामलों में आधे से अधिक 5 दक्षिणी राज्यों से हैं। ये राज्य हैं केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में सबसे अधिक मामले 12,078 केरल से आए है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 24 जून को अपराह्न 11:50  पर जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 3,93,338 रही है जबकि बीते 24 घंटे में देश में कोरोना से 1324  लोग मौत के शिकार हुए हैं।

कोरोना  ( covid-19)  बीते 24 घंटे में कुल 51225 नए मामले सामने आए हैं और अब तक कोरोना संक्रमितों के कुल मामलों की संख्या 3 करोड़ 1 लाख 33 हजार 417 हो गई है।

इस समय देश में कोरोना के 6,07,903 सक्रिय मामले हैं और स्वस्थ होने वालों की कुल तादाद 2,91,20,340 हो गई है।

सरकारी जानकारी के अनुसार भारत में अब तक कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की 30 करोड़ 16 लाख 26 हजार 28 डोजे़ज लग चुकी हैं।

कोरोना (covid-19) के बीते 24 घंटे में केरल 12078, कर्नाटक 3979, तमिलनाडु 6162, आंध्र प्रदेश 4981 और तेलंगाना  से 1088 नए मामले सामने आए हैं।

बीते 24 घंटे में सबसे चौंकाने वाला आंकड़ा महाराष्ट्र है जहां कोरोना से 556 लोगों की मौत हुई है किंतु नए मामलों की संख्या घटकर 9844 रह गई है। महाराष्ट्र में अब तक कोरोनावायरस से 1,19,859 लोगों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली की बात करें तो बीते 24 घंटे में 109 नए मामले सामने आए और 8 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में मरने वालों की कुल संख्या 24,948 है।

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) से बीते 24 घंटे में 224 नए मामले सामने आए और 30 लोगों की  मौत हुई है।

यह एक सुकून की बात है कि उत्तर प्रदेश ही एक ऐसा राज्य जहां देश में सर्वाधिक पांच करोड़ से अधिक लोगों का कोरोना परीक्षण किया जाचुका है।

कोरोना के ताजा आंकड़े देखने के लिए कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें :

https://www.covid19india.org/

COVID-19