covid-19

COVID-19 updates: तीन चौथाई से अधिक नए मामले तीन राज्यों से

COVID-19 updates :  भारत में नाॅवेल कोरोनावायरस (Novel coronavirus) के एक दिन में   तीन चौथाई से अधिक नए मामले तीन राज्यों केरल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु से सामने आए हैं।

तीनों राज्यों को मिलाकर कोरोना (covid-19) के नए संक्रमित मामले 9862 हैं जबकि पूरे देश में एक दिन में नए संक्रमितों की संख्या 12916 है।

भारत में अब तक 41 लाख 38 हज़ार 918 लोगों के कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है।

केरल (Kerala) से बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस के (covid-19) 6356 नए मामले सामने आए हें जबकि महाराष्ट्र (Maharashtra) से इसकी संख्या 2992 है। तमिलनाडु से 514 नए मामले सामने आए हें और वहां चार लोगों की मौत हो गई है।

भारत में सबसे अधिक प्रभावित कोविद -19 मामलों के साथ महाराष्ट्र अब भी सबसे बुरी तरह प्रभावित राज्य है, और ताजा आँकड़ों के अनुसार वहाँ संक्रमित लोगों की कुल संख्या 20,33, 266  पार कर गई है।

महाराष्ट्र में हालांकि 19,43,335 लोग ठीक हो गए हैं और 37,516 अपना इलाज करा रहे हैं। इस राज्य में अब तक 51,169 लोगों की कोरोना के कारण मौत (corona deaths) हो गई है।

भारत  में कोविद -19 का  पहला मामला 30 जनवरी को केरल में सामने आया था।

एक दिन में 3 फरवरी 2021 को  रात 10ः42 बजे स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़़ों के अनुसार देश में कोविड -19 (COVID-19) से संक्रमित नए मामलों की कुल संख्या 12,916  रही है ।

इनमें से एक दिन में 17,808 लोग ठीक होकर एक बार सही सलामत अपने -अपने घर लौट गए हैं।

भारत में नाॅवेल कोरोनावायरस (covid-19 in India) अब तक कुल 1,54,742 लोग इस भयानक बीमारी के शिकार होकर मौत की नींद सो गए हैं।

covid-19 के कुल संक्रमित लोगों में से इस समय 1 लाख 52 हजार 30 लोग देश के अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इनमें से भी अधिकतर लोगों के जल्दी ठीक हो जाने की उम्मीद है।