covid-19

covid-19 updates: दिल्ली में कोरोना से 24 घंटे में 3 सौ की मौत

covid-19 updates: दिल्ली (Delhi) में बीते 24 घंटे में कोरोना से मरने वालों की संख्या 3 सौ तक पहुंच गई है।

बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना (corona India) के 3.62 लाख नए मामले सामने आए हैं और 4127 लोगों की कोरोना से मौत (corona deaths) हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 13 मई, 2021 को पूर्वाह्न 4 बजकर 57 मिनट पर जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में संक्रमितों की कुल संख्या 2 करोड़ 37 लाख 2 हजार 981 तक पहुंच गई है और मरने वालों की संख्या 2 लाख 58 हजार 352 हो गई है।

बीते 24 घंटों में 3,51,740 लोग स्वस्थ हुए हैं। इस तरह स्वस्थ होने वाले की संख्या देश में एक करोड़ 97 लाख 28 हजार 532 तक पहुंच गई है।

भारत में इस समय कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 37 लाख 6 हजार 105 हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक 17 करोड़ 52 लाख लोगों का टीकाकरण हो चुका है।

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में सर्वाधिक 46,781 नए मामले सामने आए हैं और मरने वालों की संख्या महाराष्ट्र में 816 हो गई है।

कोरोना (covid-19) के मामलों में बीते 24 घंटे में दूसरे स्थान पर केरल है जहां से 43529 नए मामले सामने आए और 95 लोगों की मौत हुई है।

देश में तीसरे स्थान पर कर्नाटक है जहां से बीते 24 घंटे में 39,998 नए मामले सामने आए और 516 लोगों की मौत हुई है।

बीते 24 घंटे में तमिलनाडु से 30,398 नए मामले सामने आए और 293 लोगों की मौत हो गई।

चिंताजनक बात यह है कि दिल्ली में बीते 24 घंटे में 13,287 मामले सामने लेकिन मरने वालों का आंकड़ा 300 तक पहुंच गया है। दिल्ली में अब तक 20310 लोगों की कोरोनावायरस से मौत हो चुकी है।

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में 18023 नए मामले सामने आए जबकि मरने वालों की संख्या 326 है। उत्तर प्रदेश में अब तक कोरोना से 15,63,235 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

अन्य राज्यों के ताजा आंकड़े देखने के लिए कृपया नीचे के लिंक पर क्लिक करें: