Thunderstorm

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित देश के कई इलाकों में आंधी-तूफान की संभावना

पंजाब तथा हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में आज और कल यानि 13 और 14 मई को बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान (Thunderstorm) की संभावना है।  यह स्थिति देश के लगभग अधिकांश इलाकों में भी रह सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार 13 मई को पंजाब तथा हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान (50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार) की संभावना है।

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, ,उत्तराखंड और तेलंगाना के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने, ओला वृष्टि और तेज हवाएं चलने की संभावना है। पश्चिम बंगाल के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ तेज हवा (40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति) चलने की संभावना है।

जिन राज्यों में मौसम में बदलाव होगा वे हैं  :

उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल तथा सिक्किम, ओडिशा, केरल तथा माहे और लक्षद्वीप के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है;

जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टीस्तान तथा मुजफ्फराबाद, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम तथा त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी तथा कराइकल के कुछ स्थानों पर बिजली कड़क सकती है।

उत्तर राजस्थान के कुछ स्थानों पर आंधी/ धूल भरी आंधी और ओला वृष्टि की संभावना।

उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल तथा सिक्क्म, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम तथा मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम तथा त्रिपुरा, तटीय तथा दक्षिण कर्नाटक के भीतरी भागों, तमिलनाडु, पुड्ड्चेरी तथा कराइकल, केरल, माहे और लक्षद्वीप के कुथ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है।

दक्षिण पूर्व अरब सागर, पड़ोसी भूमध्यरेखीय हिन्द महासागर, मालदीव, कोमोरिन, लक्षद्वीप क्षेत्र तथा केरल तट के पास और उससे दूर 40-50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

दक्षिण पश्चिम तथा पड़ोसी भूमध्यरेखीय हिन्द महासागर में 40 से 50 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी जाती है।

मौसम विभाग के अनुसार 14 मई को भी पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, गांगेय पश्चिम बंगाल, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी तथा कराइकल , केरल तथा माहे तथा लक्षद्वीप के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ तूफानी हवाएं (30-40 किलो मीटर प्रति घंटे की गति) चल सकती हैं;

जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टीस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल तथा सिक्किम, ओडिशा, असम तथा मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम तथा त्रिपुरा, गुजरात, कोंकण तथा गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा और कर्नाटक के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने की संभावना है।