COVID-19

COVID-19 updates: देश में कुल मामले 1,73,491, महाराष्ट्र में 62,228

COVID-19 updates: महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोनावायरस (COVID-19)  से संक्रमित कुल लोगों की संख्या अब तक 62 228 हो गई है। शुक्रवार को एक दिन में वहां 2682 लोगों के कोरोना से बीमार होने की ख़बर है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 30 मई को तड़के 12ः46 पर जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोनावायरस (COVID-19) केें कुल मामले 1,73,491 हो गए हैं। इनमें से अभी भी 85,873 लोग अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं।

यह अलग बात है कि अब तक 82 हजार 627 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट गए हैं और 4980 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश में महाराष्ट्र की हालत सबसे बुरी है जहां पर अकेले मुंबई में 36, 932 मामले हैं जबकि शुक्रवार को एक दिन में 1447 लोग संक्रमण के शिकार हुए हैं।

महाराष्ट्र के बाद सबसे अधिक कोरोना (COVID-19) संक्रमित लोगों को की संख्या तमिलनाडु (Tamil Nadu)में है जहां अब तक 20246 लोग संक्रमित हो चुके हैं और तीसरा स्थान पर दिल्ली(Delhi)  है जहां 17386 लोग संक्रमित हैं।

शुक्रवार को जिन राज्यों में 500 से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं वे राज्य हैं महाराष्ट्र, तमिलनाडु और दिल्ली।

इन तीनों राज्यों की संक्रमितों की कुल संख्या 4661 है जो देश में संक्रमित होने वालों की कुल संख्या के आधे से अधिक है। देश में कल एक दिन में संक्रमित लोगों की संख्या 8134 हुई है।

30 मई,2020 को  जारी आंकड़ों के अनुसार विभिन्न राज्यों में कोरोना (COVID-19) के मामले इस प्रकार हैं :

राज्य / केन्द्र शासित क्षेत्र/प्रदेश confirmed active recovered deaths
महाराष्ट्र 62,228 33,133 126,997 2,098
तमिलनाडु 20,246 8,776 11,313 157
दिल्ली 17,386 9,142 17,846 398
गुजरात 15,944 6,353 8,611 980
राजस्थान 8,365 2,937 5,244 184
मध्य प्रदेश 7,645 3,042 4,269 334
उत्तर प्रदेश 7,445 2,834 4,410 201
पश्चिम बंगाल 4,813 2,736 1,775 302
State Unassigned 4,673 4,673 0 0
बिहार 3,359 2,135 1,209 15
आंध्र प्रदेश 3,330 1,036 2,234 60
कर्नाटक 2,781 1,837 894 48
तेलंगाना 2,425 973 1,381 71
पंजाब 2,197 206 1,949 42
जम्मू और कश्मीर 2,164 1,261 875 28
ओडिशा 1,723 737 977 9
हरियाणा 1,721 762 940 19
केरल 1,151 577 565 9
असम 1,058 925 126 4
उत्तराखंड 716 607 102 4
झारखंड 521 300 216 5
छत्तीसगढ़ 415 314 100 1
हिमाचल प्रदेश 295 203 83 6
चंडीगढ़ 289 96 189 4
त्रिपुरा 254 87 167 0
लद्दाख 74 31 43 0
गोवा 69 28 41 0
मणीपुर 59 53 26 0
पुदुच्चेरी 53 36 17 0
अंडमान निकोबार द्वीप समूह 33 0 33 0
मेघालय 27 14 12 1
नागालैंड 25 25 0 0
अरुणाचल प्रदेश 3 2 1 0
दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव 2 1 1 0
मिज़ोरम 1 0 1 0
सिक्किम 1 1 0 0
कुल 1,73,491 85,873 82,627 4,980

कोरोना (COVID-19) 36 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों तक पहुँच  गया है।