covid-19

 COVID-19 updates: बीते 24 घंटे में कोरोना के 14,321 नए मामले

COVID-19 updates: बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना (corona in India) के 14,321 नए मामले सामने आए हैं इन्हें मिलाकर देश में अब तक कोरोना (covid-19) से एक करोड़ 6 लाख 40 हज़ार 544 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 23 जनवरी को पूर्वाह्न 2ः44 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना मरने (deaths) वालों की कुल संख्या 1,53,221 हो गई है जबकि स्वस्थ होने वालों की तादाद एक करोड़ 3 लाख 63 तक पहुँच गई है।

बीते 24 घंटे में 17,166 लोग स्वस्थ हुए हैं। इस समय भारत में कोरोना (covid-19) मरीजों की कुल संख्या 1 लाख 82 हजार 831 रह गई है।

बीते 24 घंटे में सबसे अधिक मामले केरल (Kerala) से आएं हैं जहां 6753 लोग संक्रमित हुए हैं और 19 लोगों की मौत हो गई है।

केरल में अब तक से कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 877283 हो गई है।

महाराष्ट्र (Maharashtra) में बीते 24 घंटे में 2779 लोग संक्रमित पाए गए हैं और 50 लोगों की मौत हुई है।

नीचे कोरोना के संबंध में राज्यवार तालिका दी जा रही है:

covid-19