covid-19

COVID-19 updates: बीते 24 घंटे में देश में 13  राज्य में एक भी मौत नहीं

COVID-19 updates: बीते 24 घंटे में देश में 13  राज्य में एक भी मौत नहीं हुई है वह हैं लक्ष्यदीप, दादरा और नगर हवेली दमन तथा दीव, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, लद्दाख, नागालैंड, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा, गोवा, जम्मू और कश्मीर, राजस्थान और आंध्र प्रदेश।

भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 13,232 नए मामले सामने आए हैं जबकि 13,148 लोग स्वस्थ हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 25 जनवरी को पूर्वान्ह 1ः13 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना (corona in India) से मरने वालों की संख्या 131 रही है।

देश में अब तक 1 करोड 6 लाख 68 हजार 674 लोग कोरोना से (covid-19) संक्रमित हो चुके हैं और एक करोड़ 3 लाख 29 हजार 244 लोग स्वस्थ हो गए हैं।

कोरोना वायरस (covid-19) से से अब तक भारत में 1,53,508 लोगों की मौत हो चुकी है और इस समय देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 1,81,480 है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों का विश्लेषण करें तो पता चलेगा कि केरल और महाराष्ट्र अभी भी कोरोना संक्रमण के मामले में देश में सबसे आगे बने हुए हैं।

कोरोना (covid-19) से बीते 24 घंटे में केरल (Kerala) में 6036 लोग संक्रमित हुए हैं और 20 लोगों की मौत हो गई है वहीं महाराष्ट्र (Maharashtra) में 2752 लोग संक्रमित पाये गए है और 45 लोगों की मौत हुई है।

कोरोना संक्रमण के मामले में बीते 24 घंटे में कर्नाटक तीसरे स्थान पर है जहां 573 संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं।

भारत में 23 जनवरी तक 19 करोड 17 लाख 66 हजार 871 लोगों का कोरोनावायरस के लिए परीक्षण किया जा चुका है।

बीते 24 घंटे में जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया है उनमें लक्ष्यदीप, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, नागालैंड और त्रिपुरा हैं।

बीते 24 घंटे में 3 राज्य में एक भी मौत नहीं हुई है वह हैं लक्ष्यदीप, दादरा और नगर हवेली दमन तथा दीव, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, लद्दाख, नागालैंड, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा, गोवा, जम्मू और कश्मीर, राजस्थान और आंध्र प्रदेश।

24 जनवरी 2021, 08ः00 भारतीय मानक समय को भारत में कोविड.19 की स्थिति

covid-19