covid-19

covid-19 updates: बीते 24 घंटे में देश में 25,154 नए मामले

covid-19 updates: भारत में कोरोना (corona in India) के नए मामलों का ग्राफ रोज चढ़ रहा है और बीते 24 घंटे में देश में 25,154 लोग कोरोनावायरस (covid-19)से संक्रमित हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 14 मार्च को पूर्वान्ह 1ः45 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में अब तक संक्रिय मामलों की कुल संख्या एक करोड़ 13 लाख 58 हजार 645 हो गई है और बीते 24 घंटे में 159 लोगों की मौत हुई है।

कोविड-19 (covid-19) से अब तक देश में 1 लाख 58 हजार 642 लोग मौत के शिकार हुए हैं। देश में स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या एक करोड़ 9 लाख 87 हजार 857 तक पहुँच गई है और सक्रिय मामलों में बीते कुछ दिनों में हुई निरंतर बढ़ोतरी के कारण अब सक्रिय मामले दा लाख 7 हजार 499 हो गए हैं।

बीते 24 घंटे में देश में 16,510 लोग स्वस्थ हुए हैं।

देश में अब तक दो करोड़ 58 लाख 81 हजार 160 लोगों के वैक्सीन (vaccine) लग चुकी है।

भारत में सबसे अधिक संक्रमित राज्य महाराष्ट्र (Maharashtra) ही है जहां बीते 24 घंटे में 15,602 नए मामले सामने आए हैं और 88 लोगों की मौत हो चुकी है। यहाँ सक्रिय मामलों की संख्या 1,18,525 है।

देश में दूसरे स्थान पर केरल (Kerala) है जहां बीते 24 घंटे में 2035 नए मामले सामने आए और 12 लोगों की मौत हुई है जबकि तीसरे स्थान पर पंजाब (Punjab) है जहां बीते 24 घंटे में 1510 नए मामले सामने आए हैं और 22 लोगों की मौत हुई है।

कर्नाटक में बीते 24 घंटे में 921 नए मामले सामने आए और एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है।

देश में बीते 24 घंटे में एक सौ से अधिक संख्या में संक्रमित होने वाले राज्यों की सूची में मध्य प्रदेश 675, हरियाणा 424, गुजरात 775, छत्तीसगढ़ 543, राजस्थान 201, तेलंगाना 216, पश्चिम बंगाल 276, दिल्ली 419, तमिलनाडु 695 और आंध्र प्रदेश में 175 नए मामले सामने आए हैं ।

कोरोना (covid-19) के ताजा आंकड़ों के लिए नीचे दिये गए लिंक पर क्लिक करें:

https://www.covid19india.org

covid-19