कोविड-19 टीके

देशभर में कोविड-19 टीके की संख्या शनिवार शाम तक 2.91 करोड़ पार

देशभर में कोविड-19 टीके की खुराक लगवाने वालों की संख्या शनिवार, 13 मार्च शाम 7 बजे तक 2.91 करोड़ को पार कर गई।

देशभर में 16 जनवरी 2021 को कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण का अभियान शुरू हुआ था जबकि फ्रंटलाइन वर्कर्स को 2 फरवरी 2021 से वैक्सीन लगाई जा रही है। 60 साल से अधिक और गंभीर बीमारियों से पीड़ित 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए दूसरे चरण का टीकाकरण 1 मार्च 2021 से शुरू किया गया।

प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार, 13 मार्च शाम 7 बजे तक कुल 2,91,92,547 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।

अब तक 73,31,498 स्वास्थ्यकर्मियों (एचसीडब्ल्यू) के कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। जबकि 42,58,297 स्वास्थ्यकर्मी दूसरी खुराक ले चुके हैं। वहीं 72,96,474 फ्रंटलाइन वर्कर्स पहला और 10,53,732 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने दूसरी खुराक ली है। 78,66,241 लाभार्थियों की उम्र 60 साल से अधिक हैं जबकि 13,86,305 लाभार्थी वे हैं जिनकी उम्र 45 साल से अधिक है और वे किसी न किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं।

 

स्वास्थ्यकर्मी फ्रंटलाइन वर्क्रस 45-60 साल से अधिक उम्र के गंभीर बीमारियों से पीड़ित लाभार्थी 60 वर्ष से अधिक उम्र के लाभार्थी
पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक पहली खुराक
73,31,498 42,58,297 72,96,474 10,53,732 13,86,305 78,66,241

प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में कोविड-19 टीकाकरण के 57वें दिन शनिवार, 13 मार्च शाम 7 बजे तक कुल 9,74,090 वैक्सीन की खुराक दी गई

इनमें से 8,05,014 लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है और 1,69,076 स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके की दूसरी खुराक लगाई जा चुकी है।

13 मार्च 2021
स्वास्थ्यकर्मी फ्रंटलाइन वर्कर्स 45-60 साल से अधिक उम्र के गंभीर बीमारियों से पीड़ित लाभार्थी 60 वर्ष से अधिक उम्र के लाभार्थी कुल लाभार्थी
पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक पहली खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक
37,923 64,267 60,729 1,04,809 1,31,837 5,74,525 8,05,014 1,69,076

 

****