कोविड-19

COVID-19 updates: बीते 24 घंटे में शुक्रवार के मुकाबले अधिक मामले आए

COVID-19 updates: बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना (India covid-19) के  शुक्रवार के मुकाबले अधिक मामले सामने आए हैं और मौत का आंकड़ा भी बढ़ा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 28 अगस्त,2021 को पूर्वान्ह 02:04 पर जारी आंकड़ों के अनुसार46,798 नए मामले सामने आए और 514 लोगों की मौत हो गई है।

भारत में अब तक कुल मामलों की संख्या 3,26,49,130 हो गई है और मरने वालों की संख्या 4,37,403 है।

कोरोना (covid-19) के बीते 24 घंटे में सर्वाधिक मामले केरल (Kerala) से ही आए हैं जहां 32,801 लोग संक्रमित पाए गए हैं। ये मामले शुक्रवार के मुकाबले 2724 अधिक हैं और वहाँ  स्थिति गंभीर है।

दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र है जहां से 4654 नए मामले सामने आए और 159 लोगों की मृत्यु हो गई।

तीसरे स्थान पर तमिलनाडु है जहां बीते 24 घंटे में कोरोना के  1542 नए मामले सामने आए और 21 लोगों की मौत हो गई।

कोरोना (covid-19) के बीते 24 घंटे में देश के 13 राज्यों या केन्द्र शासित प्रदेशों में किसी की मौत नहीं हुई है इनमें  दिल्ली, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, गोवा,  पुदुचेरी, चंडीगढ़, अरुणाचल प्रदेश, लद्दाख, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह हैं।

कोरोना के ताजा आंकड़े की देखने के लिए कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें :

https://www.covid19india.org/