covid-19

COVID-19 updates: बीते 24 घंटे में सर्वाधिक मामले केरल से

COVID-19 updates: कोरोना (covid-19) के  बीते 24 घंटे में सर्वाधिक मामले केरल (Kerala) से आए हैं जहां 30,077 लोग संक्रमित पाए गए हैं

बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना (corona in India) के 44,543 नए मामले सामने आए और 493 लोगों की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 27 अगस्त,2021 को पूर्वान्ह 12:13 पर जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में अब तक कुल मामलों की संख्या 3,26,02,325 हो गई है और मरने वालों की संख्या 4,36,889 है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में देश में 32920 लोग स्वस्थ हुए हैं और इस तरह स्वस्थ होने वालों की तादाद 3,18,13,972 हो गई है।

कोरोना (covid-19) के देश में इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 3,38,705 हैं। बीते 24 घंटे में सर्वाधिक मामले केरल (Kerala) से आए हैं जहां 30,077 लोग संक्रमित पाए गए हैं और 162 लोगों की मौत हो गई है।

दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र है जहां से 5108 नए मामले सामने आए और 159 लोगों की मृत्यु हो गई।

कोरोना (covid-19) के केरल में 118230 और महाराष्ट्र में 50393 सक्रिय मामले हैं।

तीसरे स्थान पर तमिलनाडु है जहां बीते 24 घंटे में कोरोना के  1559 नए मामले सामने आए और 26 लोगों की मौत हो गई।

आंध्र प्रदेश में 1539 मामले सामने आए और 12 लोगों की मौत हो गई।

कर्नाटक में 1213 नए मामले सामने आए और 26 लोगों की मौत हो गई। इस तरह दक्षिण भारत में कोरोना का कहर अभी तक बना हुआ है।

उत्तर प्रदेश की बात करें तो बीते 24 घंटे में 10 नए मामले सामने आए हैं और किसी के भी मौत नहीं हुई है। उत्तर प्रदेश में मात्र 342 सक्रिय मामले हैं।

दिल्ली में बीते 24 घंटे में 45 नए मामले सामने आए और किसी की भी मौत नहीं हुई है। दिल्ली में सक्रिय मामलों की संख्या मात्र 413 है।

बीते 24 घंटे में राजस्थान से 3 मामले सामने आए किसी की मौत नहीं हुई। गुजरात से 16 मामले सामने आए किसी की मौत नहीं हुई। मध्य प्रदेश से 6 मामले सामने आए किसी की मौत पर हुई। हरियाणा से 16 मामले आए और किसी की भी मौत नहीं हुई।

बीते 24 घंटे में जिन राज्यों या केन्द्र शासित प्रदेशों में किसी की मौत नहीं हुई है इनमें उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, पुदुचेरी, चंडीगढ़, नागालैंड, सिक्किम, लद्दाख दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह हैं।

कोरोना के ताजा आंकड़े की देखने के लिए कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

https://www.covid19india.org/