covid-19

COVID-19 updates: बीते 24 घंटे में कोरोना के नए मामले फिर बढ़े

COVID-19 updates: बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना (covid-19 in India)  के नए मामले फिर बढ़ गए और मौत के आंकड़ों में भी बढ़ोतरी हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 6 जुलाई को पूर्वान्ह 11ः 48 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में बीते 24 घंटे में 43,967 नए मामले सामने आए और 930 लोगों की मौत हो गई।

कोरोना (covid-19) से स्वस्थ होने वालों की तादाद बीते 24 घंटे में 47030 रही है। इस समय भारत में 4,54,516 सक्रिय मामले हैं। भारत में कुल मामलों की संख्या अब 3 करोड़ 6 लाख 62 हजार 896 हो गई है तथा अब तक देश में 2 करोड़ 97 लाख 91 हजार 967 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इस समय देश में सक्रिय मामलों की संख्या 4,56,516 है।

कोरोना (covid-19) के मामलों में केरल (Kerala) में फिर बढ़ोतरी हुई है और जहां कल मामले कम हुए थे वहां आज बढ़कर 14,573 हो गए हैं और मरने वालों की संख्या भी बढ़कर 142 हो गई है। केरल में 5 जुलााई 8037 मामले इी आए थे।

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में मामलों में मामूली गिरावट आई है और वहां से 8418 नए मामले सामने आए हैं जबकि मरने वालों की संख्या 395 है। देश में महाराष्ट्र एकमात्र ऐसा राज्य है जहां कोरोना से मरने वालों की संख्या में कोई कमी नहीं हो रही है और देश में सर्वाधिक है।

तीसरे स्थान पर तमिलनाडु बना हुआ है। बीते 24 घंटे में वहां से 3479 नए मामले सामने आए और 73 लोगों की मौत हो गई।

आंध्र प्रदेश में भी 3042 नए मामले सामने आए और 28 लोगों की मौत हो गई।

बीते 24 घंटे में चमत्कारिक रूप से देश की सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामले घटकर 100 से भी कम 79 रह गए हैं और मरने वालों की संख्या 10 है। उत्तर प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामले 2032 है।

इसी तरह दिल्ली में भी मामले घटकर 79 रह गए हैं और मरने वालों की संख्या 4 है।

बीते 24 घंटे में कई ऐसे राज्यों के आंकड़े सामने आए हैं जहां पर कोरोना काफी नियंत्रण में है और वहां से 100 से भी कम नए मामले आए हैं। ऐसेे राज्य हैं: राजस्थान जहां 47 नए संक्रमित पाए गए और एक की मृत्यु हो गई, गुजरात में 69 लोग संक्रमित पाए गए और एक व्यक्ति की मृत्यु हुई, मध्यप्रदेश में 27 संक्रमित पाए गए और दो की मौत हुई, हरियाणा में 73 लोग संक्रमित पाए गए और 10 की मौत हुई है वहीं झारखंड में 55 लोग संक्रमित पाए गए और एक की मौत हुई, उत्तराखंड में 89 लोग संक्रमित पाए गए और 3 की मौत हुई है।

कोरोना के ताजा आंकड़े कृपया नीचे लिंक पर क्लिक करके देखें:

https://www.covid19india.org/

covid-19