COVID-10

COVID-19 updates: बीते 24 घंटों में भारत में कोरोना के 64,399 मामले

COVID-19 updates: बीते 24 घंटों में भारत में कोरोना के 64,399 मामले सामने आये हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन की वेबसाइट के अनुसार ये मामले दुनिया में सर्वाधिक है और भारत ने  आज अमरीका और ब्राजील को पीछे छोड़ दिया है।

रविवार 9 अगस्त को अमरीका में कोरोना संक्रमण के 61,028 मामले सामने आए वही ब्राजील में 24 घंटों में यह संख्या 50,230 रही। हालांकि संक्रमितों की कुल सुख्या के मामले में अभी भी भारत तीसरे नम्बर पर टिका हुआ है।

भारत  में कोरोना (COVID-19) के मामले 22 लाख के पार पहुँच गए हैं और सरकार दावा कर रही है कि इन मामलों में होने वाली मृत्यु दर में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 9 अगस्त  की रात  9:51 बजे जारी विज्ञप्ति के अनुसार  भारत में  कोरोना (COVID-19) से अब तक कुल  22,12,429 लोग संक्रमित हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की  विज्ञप्ति में कहा गया है कि देश में कोरोना (COVID-19) से मरने वालों की संख्या 44,457  हो गई है और स्वस्थ होकर घर लौटने वालों की संख्या 15 लाख 31 हजार 849 है।

कोरोनावायरस (Coronavirus) के सबसे अधिक 5,15,332 मामले महाराष्ट्र से हैं जबकि 2,96,901 मामले तमिलनाडु के हैं।

सरकार के अनुसार इस समय देश के अस्पतालों में 6,35,659 लोग इलाज करा रहे हैं ।

आज रात  9:51बजे तक  बीते 24 घंटों मेंसबसे अधिक 12,248 मामले महाराष्ट्र से हैं जबकि 10,820 मामले आंध्र प्रदेश के हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देश में अब तक 2 करोड़ 41लाख 06 हज़ार 535 लोगों का कोरोनावायरस का परीक्षण किया जा चुका है ।

 9 अगस्त  की रात  9:51 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार देशके कुछ राज्यों में कोरोना के मामलों की संख्या इस प्रकार है :

COVID-19