covid-19

Covid-19 updates: बीते 24 घंटों में सबसे अधिक 300 मौतें महाराष्ट्र में

Covid-19 updates: बीते 24 घंटों में कोरोना से भारत में सबसे अधिक 300 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं और देश में कोरोना संक्रमितों के कुल मामले लगभग 83 लाख 64 हज़ार हो गए हैं।

बीते 24 घंटों में भारत में कोरोना (corona India) ने फिर अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है और कई दिनों के बाद संक्रमित मामलों की संख्या 50,465 तक पहुंच गई है।

इसके साथ ही कोरोना से मौत (Corona deaths) के मामलों में फिर बढ़ोतरी हुई है और बीते 24 घंटों में यह संख्या 704 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 5 नवंबर तड़के 01ः26 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार देशभर में कोरोना (Covid-19) के कुल मामले 83 लाख 63 हज़ार 412 हो गए हैं और मरने वालों की संख्या की 1 लाख 24 हज़ार 354 तक पहुंच गई है।

देश में स्वस्थ होने वालों की बात करें तो बीते 24 घंटों में 55,873 लोग स्वस्थ हुए हैं और स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 77 लाख 10 हज़ार 630 हो गई है।

देशभर में अभी भी 5,26,807 लोग कोरोना से संक्रमित होकर अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं।

कोरोना (Covid-19) के सबसे अधिक मामले केरल और दिल्ली में आ रहे हैं। बीते 24 घंटों में केरल में जहां 8516 नए मामले सामने आए हैं वहीं दिल्ली में यह संख्या 6842 है।

दिल्ली

बीते 24 घंटों में दिल्ली (Delhi) में 51 लोगों की मौत हो गई है और कोरोना संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 4,09,938 तक पहुंच गई है।

दिल्ली के अस्पतालों में इस समय 37,369 लोग अपना इलाज करवा रहे हैं। दिल्ली में अस्पतालों मरीजों की भारी भीड़ हो गई है और लोगों की शिकायत है कि बहुत मंहगा हो गया है।

दिल्ली में मरने वालों की कुल संख्या 6703 तक पहुँच गई है। बीते 24 घंटों में दिल्ली में स्वस्थ होने वालों की संख्या 5797 है और अब तक 3,65,866 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

केरल

केरल (Kerala) में बीते 24 घंटों में कोरोना के 8516 मामले सामने आए हैं और मरने वालों संख्या 28 है।

केरल में अब तक 4,59,647 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं तथा 1581 लोगों की मौत हो चुकी है।

केरल के अस्पतालों में अभी तक 85000 लोग अपना इलाज करा रहे हैं। वहां पर स्वस्थ होने वालों की संख्या 3,72,951 हो गई है।

महाराष्ट्र

देश में सबसे अधिक कोरोना संक्रमित राज्य महाराष्ट्र (Maharashtra) में कई दिनों से मामलों में बराबर गिरावट आ रही है। बीते 24 घंटों में महाराष्ट्र में 5505 मामले सामने आए हैं और कुल मामलों की संख्या 16,98,198 तक पहुंच गई है।

बीते 24 घंटों में महाराष्ट्र में सबसे अधिक में 300 मौतें हुई हैं और वह मौत का कुल आंकड़ा 44,548 तक पहुंच गया है।

महाराष्ट्र में स्वस्थ होने वालों की संख्या बीते चौबीस घंटों में 8728 रही है और अब तक महाराष्ट्र में 15,40,005 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।महाराष्ट्र के अस्पतालों में अभी 1,12,912 लोग कोरोनावायरस का इलाज करा रहे हैं।

पश्चिम बंगाल

बीते 24 घंटों में जिन राज्य में मामले बढ़े हैं उनमें पश्चिम बंगाल तीसरे स्थान पर है।

पश्चिम बंगाल में 3987 मामले सामने आए हैं और मरने वालों की संख्या भी वहां 55 हो गई है। पश्चिम बंगाल में अब तक 3,89,576 लोग संक्रमित हो चुके हैं और अब तक 7068 लोगों की मौत हो चुकी है।

पश्चिम बंगाल में अब तक 3,46,262 लोग स्वस्थ हो चुके हैं लेकिन अस्पतालों में अभी भी 36,246 लोग का इलाज करा रहे हैं।

कुछ राज्यों में मामले पिछले कुछ दिनों से स्थिर बने हुए हैं या कम मामले आरहे हें उनमें कर्नाटक में 3377, आंध्र प्रदेश में 2477, तमिलनाडु में 2487 मामले सामने आए हैं।

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां पर बीते 24 घंटों में 2167 मामले सामने आए और 15 लोगों की मौत हुई है। उत्तर प्रदेश में कुल मामलों की संख्या 4,89,502 हो गई है और मरने वालों की 7104 है।

उत्तर प्रदेश में अब तक 4,59,722 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और अस्पतालों में 22,676 लोगों का इलाज चल रहा है।

अब देश में एक लाख से अधिक कोरोना संक्रमण वाले राज्यों की सूची पर एक नज़र डालें:

Covid-19