covid-19

covid-19 updates: भारत में कोरोना का असर दक्षिण-पश्चिम भारत में

covid-19 updates: भारत में कोरोना (corona in India) का असर दक्षिण-पश्चिम भारत (south west) में अधिक है।

इनमें महाराष्ट्र (Maharashtra), गुजरात (Gujarat), केरल (Kerala), तमिलनाडु (Tamilnadu), कर्नाटक (Karnataka) शामिल हैं। इन राज्यों से बीते 24 घंटे में 13 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं।

भारत में कोरोना के शुक्रवार को 16019 नए मामले सामने आए हैं और मरने वालों की संख्या 109 रही है।

देश में अब तक यानी 30 जनवरी, 2020 से 1,10,79,094 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके हैं जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या भी 1,07,61,139 है।

भारत में कोरोना से अब तक 1,56,970 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 26 फरवरी मध्यरात्रि 11ः12 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार देश में आधे से अधिक मामले महाराष्ट्र से आए हैं जहां बीते 24 घंटे में 8333 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं, वहीं केरल में 3671 लोग संक्रमित पाए गए।

बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोनावायरस (covid-19) से मरने वालों की संख्या 48 और केरल में 14 है।

कोरोनावायरस (covid-19) के  मामलों में पंजाब तीसरे स्थान पर है जहां बीते 24 घंटे में 622 नए मामले सामने आए हैं। वहाँ 15 लोगों की मौत हो चुकी है।

गुजरात में भी मामले बढ़ रहे हैं और बीते 24 घंटे में 460 लोग संक्रमित पाए गए हैं हालांकि एक भी मौत नहीं हुई है।

दिल्ली (Delhi) में बीते 24 घंटे में 256 मामले सामने आए और एक व्यक्ति की कोरोनावायरस (covid-19) से मौत हो गई है। दिल्ली में सक्रिय मामलों की संख्या 1231 है।

जिन राज्यों से कोरोनावायरस का कोई मामला सामने नहीं आया वह है उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, पुद्दुचेरी, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड, लद्दाख, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह।

कोरोना की ताजा स्थिति देखने के लिए नीचे के लिंक पर क्लिक करें :

https://www.covid19india.org/