covid-19

COVID-19 updates: भारत में कोरोना के मामले 97 लाख के पार

COVID-19 updates: भारत में कोरोना (Corona cases India) के मामले 97 लाख के पार चले गए हैं और अब तक 1 लाख 40 हजार 398 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 8 दिसंबर को रात्रि 11ः44 पर जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में 32,061 मामले सामने आए हैं और 402 लोगों की मौत हो गई है। दूसरी ओर संक्रमित होने वालों के मुकाबले स्वस्थ होने वालों की तादाद 36,535 है।

देशभर के अस्पतालों में अब 3,77,336 लोगों का इलाज करा रहे हैं।

देश में केरल, महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल ऐसे राज्य हैं जहां कोरोना के मामले अभी भी ऊपर-नीचे हो रहे हैं।

बीते 24 घंटों में देश में सबसे अधिक मामले केरल में 5032 सामने आए हैं और 31 लोगों की मौत हो गई।

उधर महाराष्ट्र में भी बीते 24 घंटों में 4026 मामले सामने आए और 53 लोगों की मौत हुई है।

कोरोना (Covid-19) के महाराष्ट्र में कुल मामलों की संख्या 18,59,367 हो गई है और 17,37,080 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अभी भी महाराष्ट्र के अस्पतालों में 73,374 लोगों का इलाज करा रहे हैं। महाराष्ट्र में मृतकों की कुल संख्या 47827 है।

दिल्ली में मामले बढ़े हैं और बीते 24 घंटों में 3188 मामले सामने आए और 57 लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली में कुल मामले 597112 तक पहुंच गए हैं और मरने वालों की संख्या 9763 हो गई है।

पश्चिम बंगाल में बीते 24 घंटों में 2941 मामले सामने आए और 49 लोगों की मौत हो गई। पश्चिम बंगाल में भी मामले 5 लाख से अधिक हो गए हैं।

दो लाख से अधिक कोविड-19 मामलों वाले राज्यों की सूची :

covid-19