covid-19

COVID-19 updates: भारत में कोरोना (covid-19 in India) के मामलों में गिरावट

COVID-19 updates: भारत में कोरोना (covid-19 in India) के मामलों में गिरावट बनी हुई है और बीते 24 घंटे में कुल 11,519 नए मामले दर्ज हुए हैं।

भारत में कोरोना (covid-19 in India) के अब तक  कुल मामले 1.07 करोड़ तक पहुंच गए हैं और मरने वालों की संख्या 1.54 लाख से अधिक हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 1 फरवरी, 2021 को पूर्वाह्न 6 बजकर 53 मिनट पर जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में स्वस्थ होने वालों की संख्या 1,04,33,988 हो गई है और इस समय सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1,65,704 रह गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक देश में कोरोना के कुल मामले 1 करोड़ 7 लाख 58 हजार 619 होगए  है और अब तक कोरोना से 1 लाख 54 हजार 428 लोग मौत के शिकार हो चुके हैं।

बीते 24 घंटे की बात करें तो भारत में 11,519 नए मामलों की पुष्टि हुई है जबकि 116 लोगों की मौत हो चुकी है।

बीते 24 घंटे में 11,863  व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं हालांकि अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है लेकिन मामले घट अवश्य रहे हैं।

कोरोना (covid-19) संक्रमण के मामले वाले राज्यों की बात करें तो  केरल नम्बर वन है और वहाँ बीते 24 घंटे में 5266 नए मामले सामने आए हैं।

वहीं दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र (Maharashtra) हैं जहाँ 2585  नए मामले देखे गए हैं और 40 लोगों की मौत हो गई है।

अगर बीते 24 घंटे में देश के अधिक संक्रमण वाले राज्यों की सूची देखें तो कर्नाटक में 522, पश्चिमी बंगाल में 229, तमिलनाडु में 508, गुजरात में 316, छत्तीसगढ़ में 265 लोग संक्रमित हुए हैं।

31 जनवरी 2021, 08:00 भारतीय मानक समय (जीएमटी + 5: 30) को भारत में कोविड-19 की स्थिति :

covid-19