COVID-19 updates: भारत में पुष्ट मामले 31,64,881, स्वस्थ हुए 24,03,101

COVID-19 updates: भारत में कोरोनावायरस (Corona in India) ) के पुष्ट मामले 31,64,881 तक पहुँच गये हैं। इनमें 24,03,101 लोग इलाज कराकर स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट गये हैं और इस समय 7,02,669 लोग अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।

भारत में कोरोना (COVID-19) से अब तक 58,546 लोगों की मौत हो चुकी है।

केवल मिजोरम ऐसा राज्य है जहाँ पिछले 24 घंटे में एक भी कोरोना का मामला नहीं आया। वहां अब तक एक भी मौत नहीं हुई है जबकि कुल मामले 918 हुए हैं।

यह जानकारी 24 अगस्त की रात 11ः 42 बजे जारी सरकारी आंकड़ों में दी गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र अभी तक सबसे ऊपर बना हुआ है, वहां सोमवार रात समाप्त हुए 24 घंटों में 11,015 लोग कोरोनावायरस (COVID-19) से संक्रमित हुए हैं।

देश में दूसरा स्थान आंध्र प्रदेश का है वहां 8,601 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि तीसरे स्थान पर तमिलनाडु है वहां 5970 लोग संक्रमित हुए हैं ।

सोमवार रात 24 घंटों में संक्रमित होने वाले लोगों के राज्यवार आंकड़े देखें तो तीसरे स्थान पर आंध्रप्रदेश -8601, चौथे स्थान पर कर्नाटक है जहां 5851 लोग संक्रमित हुए हैं। अन्य राज्य हैं:

उत्तर प्रदेश 4601
दिल्ली 1061
पश्चिम बंगाल 2967
बिहार 1227
तेलंगाना 1842
असम 1879
गुजरात 1067
ओड़िशा 2949
राजस्थान 1346
केरल 1242
हरियाणा 1074
मध्य प्रदेश 1292
पंजाब 1505
जम्मू कश्मीर 428
झारखंड 940
छत्तीसगढ़ 1136
उत्तराखंड 405
गोवा 139
पुदुचेरी 337
त्रिपुरा 200
मणिपुर 116
हिमाचल प्रदेश 100
नगालैंड 28
अरुणाचल प्रदेश 49
चंडीगढ़ 117
अंडमान निकोबार द्वीप समूह 44
लद्दाख 51
दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव 18
मेघालय 59
सिक्किम 46
मिजोरम 0

देश में अब तक कोरोनावायरस (COVID-19) के लिए 3 करोड 59 लाख 02 हज़ार 137 लोगों का कोरोना परीक्षण किया जा चुका है।

सोमवार को समाप्त हुए 24 घंटों में देश में कुल 59696 लोग कोरोनावायरस (COVID-19) से संक्रमित हुए हैं तथा 66,305 ठीक होकर लौट गए और 854 लोगों की मौत हुई है।

एक लाख से अधिक संक्रमित होने वाले राज्यों की सूची इस प्रकार है:

COVID-19