COVID-19 updates: भारत में शुक्रवार को एक दिन में कोरोना के 76,664 मामले

COVID-19 updates: भारत में शुक्रवार को एक दिन में कोरोना (COVID-19) के 76,664 मामले सामने आए और कोरोनावायरस से एक दिन में 1018 लोगों की देश में मौत हो गई।

केन्द्र सरकार द्वारा 28 अगस्त की रात 11ः 44 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार एक दिन में 64,475 लोग अस्पतालों में इलाज कराकर स्वस्थ हुए और अपने घरों को लौट गये हैं।

इस समय देश के अस्पतालों में 7,50,411 लोग अपना इलाज करा रहे हैं।

भारत में कोरोना (Corona in India)  के मामलों की कुल संख्या 34 लाख 61 हजार 240 हो गई है। इनमें से 26,47,538 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट गए हैं।

महाराष्ट्र की हालत जस कीे तस है, महाराष्ट्र में एक दिन में कोरोना (COVID-19)  के सबसे अधिक 14427 मामले सामने आये हैं और अब तक 747995 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

महाराष्ट्र में मरने वालों की कुल संख्या 23775 हो गई है। शुक्रवार को एक दिन में वहां 331 लोगों की मौत हुई है।

दूसरा स्थान आंध्र प्रदेश का है जहां 10526 लोग कोरोना (COVID-19)  से संक्रमित हुए हैं। वहां संक्रमित होने वालों की कुल संख्या 403616 हो गई है।

तीसरा स्थान कर्नाटक का है। कल वहां 8960 लोग कोरोनों से संक्रमित हुए और कुल संख्या 318752 हो गई है।

एक लाख से अधिक कोरोना (COVID-19)   संक्रमित वाले राज्य हैं :

COVID-19