covid-19

COVID-19 updates: सबसे अधिक मौतों के मामले उत्तराखंड से

COVID-19 updates: बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना से सबसे अधिक मौतों के मामले उत्तराखंड से सामने आए हैं जहाँ 221 लोगों की मौत बताई गई है।

दूसरे स्थान पर केरल है जहां 142 और तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र है जहां 141 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।

भारत में कोरोना से अब तक 3 लाख 99 हजार 475 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार, 1 जुलाई, 2021 को पूर्वाह्न 01ः45 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में संक्रमितों की संख्या देश भर में 5,17,642 रही है। बीते 24 घंटे में 61,494 लोग स्वस्थ हो गए हैं।

भारत में कोरोना (corona in India) से बीते 24 घंटे में कुल 988 मौतें हुई है लेकिन अच्छी बात यह है कि 7 राज्यों से मौत का एक भी मामला सामने नहीं आया है। आश्चर्य की बात यह है कि देश की सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश से  न तो संक्रमितों और न मृतकों की की कोई जानकारी दी गई है।

भारत में कोरोना से अब तक 3 करोड़ 4 लाख 10 हजार 577 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख, अंडमान निकोबार, लक्षद्वीप, दादरा नगर हवेली और दमन और दीव, चंडीगढ़ तथा राज्य झारखंड और उत्तर प्रदेश से कोरोनावायरस से मौत का एक भी मामला सामने नहीं आया हैं।

कोरोना संक्रमण वाले प्रमुख राज्य हैं केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम और ओड़िशा।

कोरोना (COVID-19) के बीते 24 घंटों में सबसे अधिक मामले केरल से आये हैं। वहाँ 13,658 लोग संक्रमित पाये गए हैं और 142 लोगों की मौत हो गई है।

महाराष्ट दूसरे स्थान पर है, वहां 9771 संक्रमित हुए हैं और 141 लोगों की मौत हो गई है।

बीते 24 घंटे में देश में 3 रे स्थान पर तमिलनाडु है जहां 4506 मामले सामने आए हैं।

दिल्ली में कोरोना () से बीते 24 घंटों में 6 लोगों की मौत हुई है और 94 नए मामले सामने आए हैं।

कोरोना के प्रामाणिक आंकड़े देखने के लिए नीचे दिये गए लिंक पर क्लिक करें
https://www.covid19india.org/

COVID-19