COVID-19 updates

COVID-19 updates : 10,776 कन्फर्म मामले, 361 लोगो की मौत

COVID-19 updates : स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 14 अप्रैल,2020 की  अपराह्न  03:45 बजे तक बजे  जारी आँकड़ों के अनुसार भारत में अब तक कोरोनावायरस (COVID-19) से संक्रमित 10,776 कन्फर्म मामले सामने आए हैं इनमें से अभी तक 9,189 एक्टिव हैं तथा 1,036 रिकवर कर चुके हैं। देश में कुल 361 लोगो की मौत हो चुकी है।

देश में अब तक सबसे अधिक 160 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं।

देश में आज मंगलवार को कोरोना (COVID-19)  के 322 नये मामले सामने आए हैं।

COVID-19 के आज महाराष्ट्र में सबसे अधिक 121 मामले सामने आए हैं। अब महाराष्ट में 2066 लोग संक्रमण के शिकार हैं। हालांकि 229 ठीक हो चुके हैं।

जिन राज्यों में COVID- 19 के नये मामले सामने आये हैं वे हैं कर्नाटक में 11, राजस्थान 72, ओड़िसा एक, महाराष्ट्र 121, गुजरात 46, आंध्र प्रदेश 34,  पश्चिमी बंगाल 38।

दिल्ली में इस समय 1451 संक्रमित है तथा 31 लोग ठीक हो चुके हैं और 28 की मौत हो चुकी है।

तेलंगाना में 472 लोग संक्रमित है 103 घर जा चुके हैं और 17 लोगों की मौत हो गई है ।

राजस्थान में 837 संक्रमित है 121 घर जा चुके हैं तथा 11 की मौत हो चुकी है।

उत्तर प्रदेश में 504 संक्रमित है 49 ठीक हो चुके हैं और 5 की मौत हो गई है।

केरल में 178 संक्रमित है 198 ठीक हो चुके हैं ।

आंध्र प्रदेश में 450 संक्रमित हैं और 9 की मौत हो गई।

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार सोमवार को एक दिन में ही COVID-19 के 1211 मामले सामने आए थे और 31 लोगों की मौत होचुकी है।

अब तक विभिन्न राज्यों में COVID-19 के लिए परीक्षण किये गए मामलों की संख्या इस प्रकार है

महाराष्ट्र –  41,071

दिल्ली – 15032

केरल- 15683

कर्नाटक – 10,017

राजस्थान – 34928

ओड़िसा – 4734

गुजरात – 14,980

तमिलनाडु – 12746

जम्मू कश्मीर – 4065

पश्चिमी बंगाल – 2793

उत्तर प्रदेश – 13287

मध्य प्रदेश – 10481

आंकड़े यह बताते हैं कि जिन राज्यों में कोरोना का परीक्षण दस हजार से अधिक लोगों का किया गया है, वहाँ मामलों की संख्या अधिक देखी गई है।

दूसरी ओर विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार मंगलवार शाम तक  विश्व में COVID-19 के 77,274 नए मामले आए हैं कुल 1,812,734 मामलों की पुष्टि हुई है तथा 113,675 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।