COVID-19

COVID-19 updates: देश के 12 महानगरों में COVID-19 के 14,137 मामले

COVID-19 updates:  स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज जारी आंकड़ों का विश्लेषण करें तो पता चलेगा कि देश के केवल 12 महानगरों में कोरोनावायरस के आधे यानी 14,137 मामले हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 27 अप्रैल,2020 को दिन में 03 बजकर 11 मिनट पर  जारी आंकड़ों के अनुसार देश  कोरोनावायरस के अब तक कुल 28 हज़ाार 118 मामले हो गए हैं।
देश के 12 शहरों में कोरोना वायरस (COVID-19) के 14137 मामले हैं  :
ये शहर हैं
  • आगरा 372
  • हैदराबाद 543
  • चेन्नई 528
  • जयपुर 827
  • जोधपुर 370
  • मुंबई 5407
  • पुणे 1052
  • थाणे 738
  • इंदौर 1176
  • भोपाल 415
  • अहमदाबाद 2181
  • और सूरत 528
इस प्रकार देश में कंफर्म 28,118 मामलों में 14,137 इन 12 शहरों में है।
जो राज्य COVID-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं और  जिनमें इस समय एक्टिव COVID-19 के मरीजों की संख्या 1000 से ऊपर है वे राज्य हैं :
  • उत्तर प्रदेश 1516
  • राजस्थान 1519
  • महाराष्ट्र 6538
  • मध्य प्रदेश 1685
  • गुजरात 3301
  • दिल्ली 2918
  • और आंध्रप्रदेश 1177
ताज़ा जानकारी के अनुसार देश में कोविड -19 से  886  लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोनावायरस (COVID-19) का इलाज कराने के बाद ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा 6573  हो गया है।

भारत में सबसे अधिक  COVID-19 मामलों के साथ महाराष्ट्र अब सबसे बुरी तरह प्रभावित राज्य है, और ताजा आँकड़ों के अनुसार वहाँ संक्रमित लोगों की कुल संख्या 8068  पार कर गई है।

राजस्थान में आज 102 लोग संक्रमित हुए हैं और वहां कुल आंकड़ा 2186 हो गया है।

भारत  में कोविद -19 (COVID-19) का  पहला मामला 30 जनवरी को केरल में सामने आया था।

देश में त्रिपुरा, मणिपुर, गोवा,अरुणाचल प्रदेश ऐसे राज्य हें जहाँ कोरोना  का कोई मामला नहीं रहा है।

दस से कम (COVID-19)  एक्टिव लोगों की संख्या वाले राज्य हैं पुदुचेरी 4, मिजोरम 1, लद्दाख 4, छत्तीसगढ़ 5 और असम में मात्र 8 मामले हैं।