covid-19

COVID-19 updates:  15 राज्यों या केन्द्र शासित प्रदेशों में एक भी मौत नहीं

COVID-19 updates: भारत में कोरोना  (covid-19 India) से बीते 24 घंटे में 15 राज्यों या केन्द्र शासित प्रदेशों में  एक भी मौत नहीं हुई है लेकिन देश भर से कुल 46,365 नए मामले सामने आए हैं।

कोरोना (covid-19) से जिन राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में  एक भी मौत नहीं हुई है इनमें दिल्ली, छत्तीसगढ,़ राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, चंडीगढ,़ अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, लद्दाख, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव, लक्षद्वीप और अंडमान निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं।

बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना (covid-19) के 46,365 नए मामले सामने आए और 527 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 30 अगस्त, को पूर्वाह्न 3ः03 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में अब तक कुल 3 करोड़ 27 लाख 37 हजार 569 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और 4,38,38 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार इस समय देश में 3,70,430 सक्रिय मामले हैं।

बीते 24 घंटे में कारोना के सबसे अधिक मामले केरल (Kerala) से आए हैं जो 29,836 लोग संक्रमित पाए गए और 75 लोगों की मौत हो गई है। लेकिन रविवार के मुकाबले कम मामले सामने आए हैं।

वहीं दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र (Maharashtra) जहां से कोरोना के 466 नए मामले सामने आए और 131 लोगों की मौत हुई है। देश में आज सबसे अधिक मौतें महाराष्ट्र में ही हुई है।

देश में तीसरे स्थान पर आज आंध्र प्रदेश है जहां से 1557 नए मामले सामने आए और 18 लोगों की मौत हो गई।

कोरोना के उत्तर प्रदेश में 14 नए मामले सामने आए किंतु 11 लोगों की मौत का आंकड़ा है।

कोरोना के ताजा आंकड़े देखने के लिए कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

https://www.covid19india.org/