COVID-19 updates

COVID-19 updates: नाॅवेल कोरोनावायरस के कुल 20,534 मामले

COVID-19 updates:  भारत में पिछले 12 घंटों में नाॅवेल कोरोनावायरस (Novel coronavirus) के कुल 20534 मामले हुए हैं इनमें से अभी 15781 इलाज करा रहे हैं,4100 ठीक हो चुके हैं और 653 की मृत्यु हो गई है।

आज देश में कुल 454 नये मामले सामने आये हैं। सबसे अधिक 133 नये मामले राजस्थान में (Rajasthan highest) सामने आए हैं और यहाँ संक्रमित लोगों का कुल आँकड़ा 1868 पार कर गया है।

मुंबई इस समय देश का सबसे संक्रमित महानगर कहा जासकता है जहाँ संक्रमित लोगों का कुल आँकड़ा 3451 होगया है।

भारत में सबसे अधिक  कोविद -19 (COVID-19) मामलों के साथ महाराष्ट्र अब सबसे बुरी तरह प्रभावित राज्य है, और ताजा आँकड़ों के अनुसार वहाँ संक्रमित लोगों की कुल संख्या 5218 को पार कर गई है।

एक केंद्रीय दल ने महाराष्‍ट्र सरकार से कहा है कि वह मुंबई में संगरोध वाले बिस्‍तरों की संख्‍या को बारह सौ से बढ़ाकर दो हजार करे।

महाराष्ट्र में हालांकि  722 लोग ठीक हो गए हैं और 4245 अपना इलाज करा रहे हैं। इस राज्य में अब तक 251 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो गई है।

भारत  में कोविद -19 (COVID-19) का  पहला मामला 30 जनवरी को केरल में सामने आया था।

लगभग 12 घंटे बाद मंगलवार, 22 अप्रैल, 2020 शाम 06ः17 बजे स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़़ों के अनुसार देश में कोविड -19 (COVID-19) से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 20 हजार 534 पार कर गई है ।

 

कोरोना (COVID-19)  के  गुजरात में 2272 , दिल्ली में 2156, राजस्थान में  1868 और तमिलनाडु में 1629 मामले हैं।

बिहार में आज कोविड-19 के दस नए मामले सामने आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 136 हो गई है। आठ नए मामले पटना से और एक-एक नालंदा और पूर्वी चम्पारण से हैं। सीवान और नालंदा जिलों में सर्वाधिक 29-29 मामले  हैं।

राज्य के 38 में से 16 जिलों से कोरोना वायरस के मामले आए हैं। 42 रोगी इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। कोरोना से दो लोगों की मृत्यु हुई है।