COVID-19

COVID-19 updates: 24 घंटों में 71,869 पुष्ट मामले, कुल 67,54,179 संक्रमित

COVID-19 updates: बीते 24 घंटों में भारत में कोरोना के 71,869 पुष्ट मामले सामने आये हैं और कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 67 लाख 54 हज़ार 179 हो गई है।

देश में दूसरी ओर बीते 24 घंटों में स्वस्थ होने वालों की तादाद 81,945 है देश में केवल 1 दिन की गिरावट के बाद कोरोना के मामलों में फिर बढ़ोतरी हो गई है और मरने वालों की संख्या भी 990 तक पहुँच गई जो कल के मुकाबले अधिक है।

दुनिया की बात करें तो विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार दुनिया में कोरोना से अब तक तीन करोड़ 53 लाख 47 हज़ार 404 लोग संक्रमित हो चुके हैं और मरने वालों की संख्या 10 लाख 39 हज़ार 406 हो गई है।

COVID-19 से दुनिया के सबसे संक्रमित देश अमेरिका में अब तक 73,41,406 लोग संक्रमित हो चुके हैं। मंगलवार को अमेरिका में कोरोना के 36136 मामले सामने आए। ब्राजील में अब तक कुल 49,15,289 लोग संक्रमित हो चुके हैं वहां पर मामलों में गिरावट आई है और 6 अक्टूबर को संक्रमण के मात्र 8456 मामले ही सामने आए ।

भारत  में  कोरोना (Corona in India) से 1 लाख 4 हज़ार 591 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में मरने वालों की सबसे अधिक संख्या महाराष्ट्र में है वहां अब तक 38717 मौतें हो चुकी हैं।

बीते 24 घंटों में भारत महाराष्ट्र में 370 लोगों की मौत हुई जो भारत में हुई कुल मौतों का एक तिहाई है।

महाराष्ट्र (Maharashtra) संक्रमण के मामले में पहले स्थान पर बना हुआ है वहां पर अब तक 14,65,911 लोग संक्रमित हो चुके हैं और बीते 24 घंटों में 12,258 मामले सामने आए हैं।

महाराष्ट्र में 11 लाख 79 हज़ार 726 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को चले गए हैं ।बीते 24 घंटों में महाराष्ट्र में 17,141 लोग स्वास्थ्य हुए हैं ।

देश में दूसरे स्थान पर आंध्रप्रदेश है वहां अब तक 7,29,307 लोग संक्रमित हो चुके हैं । बीते 24 घंटों में आंध्र प्रदेश में 5795 मामले सामने आए हैं।

कर्नाटक तीसरे स्थान पर है। वहां अब तक 6,57,705 लोग संक्रमित हो चुके हैं और बीते 24 घंटों में 9993 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

भारत के नगरों की बात करें तो यहां पर सबसे अधिक संक्रमण के मामले महाराष्ट्र के पुणे से है जहां पर अब तक 3 लाख 6 हज़ार 91 लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं वहीं दूसरे स्थान पर मुंबई है जहां पर 2,17,113 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

आंध्र प्रदेश में पूर्वी गोदावरी जिला सबसे अधिक कोरोना संक्रमण का शिकार है। वहां अब तक 102439 लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि पश्चिमी गोदावरी जिले में 71342 लोग संक्रमण के शिकार हुए हैं।

कर्नाटक की बात करें तो वहां पर बेंगलुरु शहर सबसे ज्यादा प्रभावित है। वहां अब तक 2,57,241 लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं ।

तमिलनाडु के चेन्नई में अब तक 1,76,484 लोग संक्रमित हुए हैं और वहां पर कुल 3315 लोगों की मौत हो चुकी है।

अब भारत के उन राज्यों पर नज़र डालते हैं जहाँ कोरोना के एक लाख से अधिक मामले सामने आए हैं:

COVID-19