COVID-19

COVID-19 updates: देश में अब तक कुल 3,68,705 लोग संक्रमित

COVID-19 updates:  स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 18 जून,2020 को शाम 5 बजकर 24 मिनट पर जारी आँकड़ों के अनुसार देश में कोरोनावायरस (COVID-19) से अब तक कुल 3,68,705 लोग संक्रमित हुए हैं।

भारत में अब तक कोरोनावायरस (corona in India) से मरने वालों की तादाद 12,280 तक पहुँच गई है।

भारत में 18 जून,2020 तक  कोरोना (COVID-19) के लिए मात्र 62 लाख 49 हज़ार 668 परीक्षण किये गए हैं जबकि हर सैकण्ड

विश्व की जनसंख्या का आँकड़ा जारी करने वाली वेबसाइट वर्डोमीटर डाॅट इन्फो के अनुसार आज शाम 06ः51 बजे तक भारत (India) की जनसंख्या ( Population) 13 अरब 79 करोड़ 56 लाख 76 हज़ार 88 हो गई थी जो प्रति सैकण्ड बढ़ रही है।

भारत की जनसंख्या विश्व की कुल आबादी का लगभग 17.7 प्रतिशत है।

सरकार का कहना है कि देश की विभिन्न प्रयोगशालाओं में कोरोनावायरस (COVID-19) के पिछले 24 घंटों के दौरान 1,65,412 नमूनों का परीक्षण किया गया है।

इस प्रकार देश  में अभी तक कुल 62,49,668 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

सरकारी प्रयोगशालाओं की संख्या बढ़कर 699 एवं निजी क्षेत्र के प्रयोगशालाओं की संख्या बढ कर 254 (कुल 953) हो गई है। विवरण इस प्रकार है:

रियल टाइम आरटी पीसीआर आधारित परीक्षण प्रयोगशालाएं: 540 (सरकारी: 349 एवं निजी: 191)

ट्रूनैट आधारित परीक्षण प्रयोगशालाएं: 340 (सरकारी: 325 एवं निजी:15)

सीबीएनएएटी आधारित परीक्षण प्रयोगशालाएं: 73 (सरकारी: 25 एवं निजी: 48)।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन ने कोविड-19 की परीक्षण की सुविधा प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए भारत का पहला मोबाइल आई-लैब (संक्रामक रोग नैदानिक प्रयोगशाला) लांच किया।

इसे देश के सुदूर, आंतरिक एवं दुर्गम हिस्सों में तैनात किया जाएगा और इसकी क्षमता सीजीएचएस दरों पर प्रति दिन 25 कोविड-19 आरटी-पीसीआर परीक्षण, 300 ऐलिसा जांच/प्रति दिन, टीबी, एचआईवी, आदि के लिए अतिरिक्त जांचों की होगी।

संक्रामक रोग नैदानिक प्रयोगशाला (आई-लैब) कोविड कमान कार्यनीति के तहत विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा समर्थित है।

सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों के दौरान, 7390 कोविड-19 मरीज स्वस्थ हुए। अब तक कुल 1,94,324 रोगी कोविड-19 से स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी दर सुधर कर 52.96 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

वर्तमान में, 1,60,384 सक्रिय मामले चिकित्सा पर्यवेक्षण के तहत हैं।