COVID-19 updates: 62 लाख के पार, बीते 24 घंटों में 80,500 नए मामले

COVID-19 updates: भारत में नाॅवेल कोरोनावायरस के मामले 62 लाख के पार चले गए हैं। बीते 24 घंटों में 80, 500 नए पुष्ट मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 30 सितंबर को तड़के 12ः01 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना (COVID-19) से मरने वालों की कुल संख्या 97 हजार 529 हो गई है।

बीते 24 घंटों में भारत में 1178 लोग कोरोना से मौत के शिकार हुए हैं जबकि 86061 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट कर आए हैं भारत में अभी भी अस्पतालों में 940473 लोग इलाज करा रहे हैं जबकि कवर लाख 84634 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 62,23,519 हो गई है।

आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र अभी भी पहले स्थान पर है वहां अब तक 13,66,129 लोग संक्रमित हो चुके हैं और बीते 24 घंटों में 14,976 नए मामले सामने आए हैं। यह एक सुखद बात है कि महाराष्ट्र में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या घटी है।

दूसरे स्थान पर आंध्रप्रदेश बना हुआ है वहां अब तक कुल 6,87,351 लोग संक्रमित हो चुके हैं और बीते 24 घंटों में केारेोना के 6190 नए पुष्ट मामले सामने आए हैं।

देश में तीसरे स्थान पर कर्नाटक है जहाँ अब तक 592911 लोग संक्रमित हो चुके हैं। यह अलग बात है कि बीते 24 घंटों में यहां 10453 नए मामले सामने आए हैं जो महाराष्ट्र के बाद दूसरे नम्बर पर है।

देश में कोरोना (COVID-19) से सबसे अधिक मौतें 8883 महाराष्ट्र में हुई है। वहां बीते 24 घंटों में 430 लोग मौत के शिकार हो चुके हैं। बीते 24 घंटों में मुंबई और नागपुर में 49 लोगों की कोरोनावायरस हुई है।

बीते 24 घंटों में देश का कोई भी राज्य ऐसा नहीं है जहां से कोरोना का नया मामला सामने न आया हो। सभी राज्यों में कोरोना के नए मामले सामने आए हैं लेकिन इनमें सबसे कम मामले अंडमान निकोबार निकोबार द्वीप समूह में 18 पाए गए हैं।

जिन राज्यों में बीते 24 घंटों में एक की मौत नहीं हुई है वह है नागालैंड, लद्दाख, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव, सिक्किम और मिजोरम ।

देश में एक लाख से अधिक कोरोना संक्रमण वाले राज्य :

COVID-19