covid-19

covid-19 updates: 8 राज्यों से कोरोना के एक हजार से अधिक नए मामले

covid-19 updates: बीते 24 घंटे में 8 राज्य ऐसे हैं जहां से एक हजार से अधिक कोरोना (covid-19) के नए मामले सामने आए हैं इनमें केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, उड़ीसा, असम और मणिपुर हैं।

भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 38,115 नए मामले सामने आए और 507 लोगों की मौत हो गई।

इस समय देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,18,358 है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 17 जुलाई को सवेरे 10रू23 पर जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना से संक्रमित होने वालों की कुल संख्या अब तक तीन करोड़ 10 लाख63 हजार 993 हो गई है और मृतकों की कुल संख्या 4,13,123 है।

देश में अब तक स्वस्थ होने वालों की संख्या 3 करोड़ 2 लाख 20 हजार 192 है।

बीते 24 घंटे में सबसे अधिक मामले केरल से आए हैं जहां 13,750 लोग संक्रमित हुए हैं और 130 लोगों की मौत हो गई है।

कोरोना (covid-19) के महाराष्ट्र से 7761 नए मामले सामने आए और 167 लोगों की मौत हुई है। तीसरे स्थान पर आंध्र प्रदेश से बीते 24 घंटे में 2345 नए मामले सामने आए और 16 लोगों की मौत हुई है।

तमिलनाडु से 2312 नए मामले सामने आए और 46 लोगों की मौत हुई है।

देश में सबसे अधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश से बीते 24 घंटे में मात्र 86 मामले सामने आए और छह लोगों की मौत हुई है।

कोरोना (covid-19) के दिल्ली में 66 नए मामले सामने आए और एक व्यक्ति की मौत हुई है।
दिल्ली में कुल मामलों की संख्या 14,3,5419 है और मरने वालों की संख्या 25,023 है।

दिल्ली में इस समय 657 सक्रिय मामले हैं।

 

परीक्षण क्षमता में काफी वृद्धि हुई – कुल 44.20 करोड़ परीक्षण किए गए