covid-19

COVID-19 updates: भारत में कोरोना के मरीजों की संख्या आठ लाख के पार

COVID-19 updates : भारत में कोरोना (COVID-19) के मरीजों की संख्या आठ लाख को पार कर गई और विश्व पर हम तीसरे पायदान पर बने हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 11 जुलाई को सवेरे 5ः06 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोनावायरस (COVID-19) से संक्रमित मामलों की कुल संख्या 8,22,603 हो गई हैं।

इस समय देश में 2,83,875 लोग अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं और 5,16,206 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

भारत में अब तक कोरोनावायरस (COVID-19 in India) से मरने वालों की संख्या 22,144 हो गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना से देश में सर्वाधिक 27,761 लोग संक्रमित हुए हैं।

एक खास बात यह है कि देश के 4 राज्य ऐसे हैं जहां कोरोना (COVID-19)  संक्रमितों की कुल संख्या देश में संक्रमित हुए लोगों की लगभग 60 प्रतिशत है।

ये राज्य हैं महाराष्ट, तमिलनाडु, दिल्ली और गुजरात। इन राज्यों में संक्रमितों का कुल आँकड़ा आज 11 जुलाई सुबह तक 5,08017 है। यानी देश में संक्रमितों के मुकाबले आधे से कहीं अधिक।

महाराष्ट्र में जहां 238461 लोग अब तक कोरोना से संक्रमण के शिकार हुए हैं, वहीं तमिलनाडु में 130261, दिल्ली में 109140 और गुजरात में 40155 लोग कोरोना (COVID-19) से संक्रमित हैं।

देश में मरने वालों के आंकड़ों को देखा जाए तो महाराष्ट्र में 9893, तमिलनाडु में 1829, दिल्ली में 3300 और गुजरात में 2023 लोग कोरोनावायरस (COVID-19) के कारण मौत के शिकार हुए हैं।

आंकड़े यह बताते हैं कि देश में कुल हुई मौतों का लगभग 60 प्रतिषत से अधिक इन चार राज्यों में है।

देश के कुछ ऐसे भी हैं जहां पर अभी तक कोरोना से एक की मृत्यु नहीं हुई है।

ये राज्य हैं:
सिक्किम
अंडमान निकोबार द्वीप समूह
मिजोरम
नागालैंड और
मणिपुर।

इसके अलावा जिन राज्यों में 10 या 10 से कम मौतें हुई हैं वे राज्य हैं

गोवा 9
हिमाचल प्रदेश 10
चंडीगढ़ 7
दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव 1
अरुणाचल प्रदेश 2
मेघालय 2
त्रिपुरा 1