covid-19

COVID-19 updates:  भारत  में कोरोनावायरस से 3,10,131 लोग संक्रमित

COVID-19 updates:  स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 13  जून,2020 को शाम 03:37  बजे जारी आँकड़ों के अनुसार भारत  में कोरोनावायरस (COVID-19) से 3,10,131 लोग संक्रमित  हो चुके हैं।     

इस प्रकार भारत में अब कोरोनोवायरस महामारी (COVID-19) से प्रभावित होने वाले दुनिया के 4 सबसे अधिक संक्रमण (worst affected)  वाले देशों में शामिल हो गया है।

सबसे अधिक संक्रमण वाले पाँच देश हैं अमरीका, ब्राजील, रूस, भारत और ब्रिटेन।
भारत में अब तक कोरोनावायरस (COVID-19)  से संक्रमित एक लाख 46 हज़ार 714 लोग इलाज करा रहे हैं और एक लाख 54 हज़ार 500 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं।

भारत में  13  जून,2020 को शाम  तक 8,895 लोगों की कोरोना (COVID-19)  से मौत हो चुकी है।

देश में 10 हज़ार से अधिक कोरोना से संक्रमण के मामलों वाले निम्न राज्य हैं :

  • महाराष्ट्र (Maharashtra) में  अब तक 1,01,141 लोग संक्रमित हुए हैं और वहाँ 3,717 लोगों की मौत हुई
  • तमिलनाडु में संक्रमित हुए 40698, मौत हुई 367
  • दिल्ली में संक्रमित हुए 36824 मौत हुई 1214
  • गुजरात में संक्रमित हुए 22562 मौत हुई 1416
  • उत्तर प्रदेश में संक्रमित हुए 12616 , मौत हुई 365
  • राजस्थान में संक्रमित हुए 12186 , मौत हुई 275
  • मध्यप्रदेश में संक्रमित हुए 10443 , मौत हुई 440
  • पश्चिम बंगाल में संक्रमित हुए 10244, मौत हुई 451