COVID-19 updates

COVID-19 updates : पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 552 मामले मुंबई में

COVID-19 updates :  भारत में पिछले 24 घंटों में नाॅवेल कोरोनावायरस (Novel coronavirus) के सबसे अधिक 552 मामले मुंबई में (Mumbai highest) सामने आए हैं और संक्रमित लोगों का कुल आँकड़ा जहाँ 2455 पार कर गया है।

मुंबई इस समय देश का सबसे संक्रमित महानगर कहा जासकता है ।

भारत में सबसे अधिक प्रभावित कोविद -19 मामलों के साथ महाराष्ट्र अब सबसे बुरी तरह प्रभावित राज्य है, और ताजा आँकड़ों के अनुसार वहाँ संक्रमित लोगों की कुल संख्या 5218 को पार कर गई है।

महाराष्ट्र में हालांकि 722 लोग ठीक हो गए हैं और 4245 अपना इलाज करा रहे हैं। इस राज्य में अब तक 251 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो गई है।

भारत  में कोविद -19 का  पहला मामला 30 जनवरी को केरल में सामने आया था। 

लगभग 12 घंटे बाद मंगलवार, 21 अप्रैल, 2020 रात 10ः47 बजे स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़़ों के अनुसार देश में कोविड -19 (COVID-19) से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 20 हजार पार कर गई है ।

इनमें से 3947 लोग ठीक होकर एक बार सही सलामत अपने -अपने घर लौट गए हैं।

अब तक कुल 645 लोग इस भयानक बीमारी के शिकार होकर मौत की नींद सो गए हैं।

कुल संक्रमित लोगों में से इस समय 15 हजार 460 लोग देश के अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इनमें से भी अधिकतर लोगों के जल्दी ठीक हो जाने की उम्मीद है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 32 राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों में इस समय 15460 लोग संक्रमण का इलाज करा रहे हैं तथा 3,290 लोग कोरोना से मुक्त हो गए हैं। देश में  अब तक कुल 645 लोगों की मौत हो चुकी है।
देश में कुल 36 राज्य तथा केन्द्र शासित प्रदेश हैं (28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश)। गोवा (Goa) और सिक्किम कोरोना (COVID-19) मुक्त  है। वहाँ कोई सक्रिय मामला नहीं है।

महाराष्ट्र में  कोरोना (COVID-19)  के अब तक सबसे अधिक 4245  मामले हैं, इसके बाद गुजरात में 2178 , दिल्ली में 2156, राजस्थान में  1735 और तमिलनाडु में 1596 मामले हैं।

महाराष्ट्र में  अब तक कुल 251,  गुजरात में 90, मध्य प्रदेश में  80 और दिल्ली में 47 लोगों की मौत हुई है।

गुजरात में  कोरोना से सबसे ज्यादा 1373 मामले अहमदाबाद के हैं।।