COVID-19

COVID-19 updates: देश में कोविड -19 के 21,579 एक्टिव मामले

COVID-19 updates:  स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 28 अप्रैल,2020  की शाम 5 बजकर 50 मिनट पर जारी आंकड़ों के अनुसार देश में मंगलवार को 269 लोग कोरोनावायरस (COVID-19) से संकमित हुए हैं।

ताज़ा जानकारी के अनुसार रविवार को  देश में कोविड -19 (COVID-19) से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 29,  727  हो गई है  और 941 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोनावायरस (COVID-19) का इलाज कराने के बाद ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा 7,207 हो गया है।

सबसे अधिक रिकवर करने वालों की संख्या महाराष्ट्र में 1282  है जबकि दूसरा स्थान तमिलनाडु का है जहाँ 1101 लोग ठीक हो चुके है। इसके बाद  दिल्ली में 887 लोग रिकवर कर चुके हैं।

भारत में सबसे अधिक  कोविद -19 (COVID-19) मामलों के साथ महाराष्ट्र में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 8590  पार कर गई है।

राजस्थान में आज 73 लोग संक्रमित हुए हैं और वहां कुल आंकड़ा 2335 हो गया है।

भारत  में कोविद -19 (COVID-19) का  पहला मामला 30 जनवरी को केरल में सामने आया था।

28 अप्रैल, 2020 को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किये गए आंकड़ों के अनुसार विभिन्न राज्यों में  COVID-19 के कुल एक्टिव मामले है  :

महाराष्ट्र            6939

दिल्ली                 2177

राजस्थान          1540

उत्तर प्रदेश        1556

गुजरात               2992

पश्चिम बंगाल      568

पंजाब                    213

मध्यप्रदेश         1698

केरल                      123

कर्नाटक               296

हरियाणा            83

बिहार                 301

जम्मू कश्मीर   381

आंध्र प्रदेश        970

अण्डमान निकोबार 18

उत्तराखण्ड         18

झारखण्ड             84

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा है कि देश के 300 जिले COVID-19 से अप्रभावित हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा  कि पिछले 7 दिनों से 80 जिलों में और 47े जिलों में पिछले 14 दिनों में कोई मामला सामने नहीं आया है।

उन्होंने कहा कि पिछले 14 दिन से  संक्रमण के  दुगनी होने की अवधि 8 दशमलव सात दिन थी जबकि पिछले 7 दिन से यह अवधि बढ़कर 10 दशमलव 2 दिन हो गई है।

उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिन में संक्रमण के दुगनी होने की अवधि 10 दशमलव 9 दिन हो गई है।