Glimpses of World Heritage Ramman Utsav of Chamoli District

जनपद चमोली के विश्व धरोहर रम्माण उत्सव की झलकियां

देहरादून, 29 अप्रैल। जनपद चमोली के जोशीमठ स्थित सलूड़डुंग्रा गांव में हर वर्ष अप्रैल में होने वाले विश्व धरोहर “रम्माण उत्सव” की झलकियां।

‘रम्माण उत्सव”, उत्तराखंड के चमोली जिले के सलूड़डुंग्रा गांव में प्रतिवर्ष वैशाख (अप्रैल) में आयोजित होने वाला उत्सव है।

यह उत्सव युनेस्को की विश्व धरोहर सूची में सम्मिलित है। रामायण से जुड़े प्रसंगों के कारण इसे “रम्माण” उत्सव कहते हैं।

रामायण को स्थानीय गढ़वाली भाषा मे ‘रम्माण’ भी बोला जाता है।