IFFI

IFFI का शुभारंभ होगा फिल्म ‘अनादर राउंड’ के भारतीय प्रीमियर से

IFFIपणजी(गोवा), 14 जनवरी। इस साल 51वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव  ( International Film Festival of India )(IFFI) का शुभारंभ फ्रांस के कान फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीतने वाले मैड्स मिकेलसेन (Mads Mikkelsen) द्वारा अभिनीत फिल्म अनादर राउंड (film another round) के भारतीय प्रीमियर के साथ होगा।

इस फिल्म का निर्देशन थॉमस विन्टरबर्ग ने किया है और ये ऑस्कर पुरस्कारों में डेनमार्क की आधिकारिक प्रविष्टि भी है।

51वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में सितारों से सजी फिल्मों की लंबी फेहरिस्‍त है। यहां आने वाले दर्शकों और प्रतिनिधियों के सामने दुनियाभर की चुनिंदा फिल्मों का प्रीमियर और प्रदर्शन किया जाएगा।

Film ANOTHER ROUND, Starring Mads Mikkelsen  image:  YouTube grab

संदीप कुमार की फिल्म मेहरुनिसा‘ का विश्व प्रीमियर महोत्सव के मध्य में होगा। फारुख जफर के अभिनय से सजी ये फिल्म एक महिला के ताउम्र के सपने की कहानी कहती है।

कियोशी कुरोसावा के निर्देशन में बनी जापानी फिल्म ‘वाइफ ऑफ अ स्पाई’ इस महोत्सव के मौजूदा संस्करण का समापन करेगी।

शानदार प्रदर्शनों से सजी फिल्मों के कारण यहां ‘इंटरनेशनल कंपीटिशन’ खंड में टक्कर कांटे की है। उम्दा सिनेमाई अनुभव देने वाली इन फिल्मों की सूची में ये फिल्में शामिल हैं –

  1. द डोमेन – डायरेक्टर टियागो गुएडस (पुर्तगाल)
  2. इनटू द डार्कनेस – डायरेक्टर एंडर्स रेफन (डेनमार्क)
  3. फेबरुएरी – डायरेक्टर केमन कालेव (बुल्गारियाफ्रांस)
  4. माई बेस्ट पार्ट – डायरेक्टर निकोलस मौरी (फ्रांस)
  5. आई नेवर क्राय – डायरेक्टर पियोत्र दोमालेवस्की (पोलैंडआयरलैंड)
  6. ला वेरोनिका – डायरेक्टर लियोनार्डो मेडेल (चिली)
  7. लाइट फॉर द यूथ – डायरेक्टर शिन सूवोन (दक्षिण कोरिया)
  8. रेड मून टाइड – डायरेक्टर लोइस पातिनो (स्पेन)
  9. ड्रीम अबाउट सोहराब – डायरेक्टर अली घावितान (ईरान)
  10. द डॉग्स डिडन्ट स्लीप लास्ट नाइट – डायरेक्टर रामिन रसौली (अफगानिस्तानईरान)
  11. द साइलेंट फॉरेस्ट – डायरेक्टर को चेननिएन (ताइवान)
  12. द फॉरगॉटन – डायरेक्टर डारिया ओन्शचेंको (यूक्रेनस्विट्जरलैंड)
  13. ब्रिज – डायरेक्टर कृपाल कलिता (भारत)
  14. द डॉग एंड हिज़ मैन – डायरेक्टर सिद्धार्थ त्रिपाठी (भारत)
  15. तेन – डायरेक्टर गणेश विनायकन (भारत)

बांग्लादेश इस बार के 51वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI)  में ‘कंट्री इन फोकस’ वाला देश है। किसी देश की सिनेमाई उत्कृष्टता और योगदान को मान्यता देने वाले इस विशेष खंड में इन फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा:

  1. जिबोंधुली – डायरेक्टर तनवीर मोकामेल
  2. मेघमल्लार – डायरेक्टर ज़ाहिदुर रहमान अंजान
  3. अंडर कंस्ट्रक्शन – डायरेक्टर रुबाइयत हुसैन
  4. सिन्सियरली योर्सढाका – डायरेक्टर नुहाश हुमायूंसैयद अहमद शौकीराहत रहमान जॉयएमडी रोबीउल आलमगोलम किब्रिया फारूकीमीर मुकर्रम हुसैनतनवीर अहसानमहमूदुल इस्लामअब्दुल्ला अल नूरकृष्णेंदु चट्टोपाध्यायसैयद सालेह अहमद सोभान

‘फेस्टिवल कैलाइडोस्‍कोप’ खंड की बात करें तो इसमें दुनिया भर से शामिल की गई 12 फिल्में दर्शकों की प्रतीक्षा करेंगी। इनमें ये फिल्में शामिल हैं:

  1. वी स्टिल हैव द डीप ब्लैक नाइट – डायरेक्टर गुस्तावो गैल्वो (ब्राज़ीलजर्मनी)
  2. विंडो बॉय वुड ऑल्सो लाइक टू हैव अ सबमरीन – डायरेक्टर एलेक्स पीपेर्नो (उरुग्वे)
  3. फॉरगॉटन वी विल बी – डायरेक्टर फर्नेंडो ट्रूएबा (कोलंबिया)
  4. हाइफा स्ट्रीट – डायरेक्टर मोहनद हयाल (इराक)
  5. लव अफेय(र्स) – डायरेक्टर इमैनुएल मोरे (फ्रेंच)
  6. एपल्स – डायरेक्टर क्रिस्टोस नीकोउ (ग्रीस)
  7. पार्थेनॉन – डायरेक्टर मेंटास क्वेड्रवीसस (लिथुआनिया)
  8. माई लिटिल सिस्टर – डायरेक्टर स्टेफेनी चुआवेरोनीक रेमंड (स्विट्जरलैंड)
  9. द डेथ ऑफ सिनेमा एंड माई फादर टू – डायरेक्टर डानी रोज़ेनबर्ग (इज़रायल)
  10. द बिग हिट – डायरेक्टर इमैनुएल कॉरकोल (फ्रांस)
  11. वैली ऑफ द गॉड्स – डायरेक्टर लेक मायेवस्की (पोलैंड)
  12. नाइट ऑफ द किंग्स – डायरेक्टर फिलिप लेकोत (फ्रांस)

“वर्ल्ड पैनोरमा” खंड में फिल्मों का भारी-भरकम जमावड़ा दिखाई देगा जिसमें ये फिल्में शामिल हैं:

फिल्म का नाम डायरेक्टर देश
ओनली ह्यूमन इगोर इवानोव मेसेडोनिया
द लॉयर रोमास ज़ैबरॉसकॉस लिथुआनिया
रूप्सा नोदीर बोंके तनवीर मोकामेल बांग्लादेश
बाउटेन इस हेट फेस्ट येले नेस्ना नीदरलैंड्स
3 पफ समन सालोर एंडोरा
द एटलांटिक सिटी स्टोरी हैनरी बुटाश अमेरिका
जेस्चर पूया परसमघम ईरान
ज़ानिम ते नी पाव्येरिश एर्नार नूरगालेव कजाकिस्तान
रनिंग अगेंस्ट द विंड जान फिलिप वेइल जर्मनी, इथियोपिया
स्र्पिंग ब्लॉसम सूज़ैन लिंडन फ्रांस
द ऑडिशन ईना वाइस जर्मनी
मॉरल ऑर्डर मारियो बारोसो पुर्तगाल
अनआइडेंटिफाइड बोगडान जॉर्ज एपेट्री रोमानिया
द फर्स्ट डेथ ऑफ जोआना क्रिस्टियेन ओलिवेरा ब्राजील
द ट्रबल विद नेचर इलुम जैकोबी डेनमार्क, फ्रांस
द कासल लीना लुज़ीटे लिथुआनिया, आयरलैंड
मैटरनल मौरा डेलपैरो इटली
ए फिश स्विमिंग अपसाइड डाउन एरलीज़ा पैटकोवा जर्मनी
फ़ॉना निकोलस पेरेडा स्पैनिश
सुक सुक रे यांग हॉन्ग कॉन्ग
लॉन्‍ग टाइम नो सी पियेर फिलमॉन फ्रांस
समर रैबल्स मार्टिना सकोवा स्लोवाकिया
इन द डस्क सरूनस बर्तास लिथुआनिया
अ कॉमन क्राइम फ्रांसिस्को मारकेज़ अर्जेटीना
लोला लॉरेन्ट मिचेली बेल्जियम, फ्रांस
द वॉयसलैस पास्कल राबेट फ्रांस
द टेस्ट ऑफ फो मैरिको बॉबरिक पोलैंड, जर्मनी
स्टारडस्ट गैबरियल रेंज ब्रिटेन
फनी फेस टिम सट्टन अमेरिका
नेकेड एनिमल्स मैलेनी वाल्डे जर्मनी
लास नीनास पिलर पालोमैरो स्पेन
काला अजार जानिस रफा नीदरलैंड्स, ग्रीस
द स्टोरी ऑफ अ पेंटिंग रुस्लान मगोमादोव रूस
पैराडीज़ इमैनुएल ऐस्सर जर्मनी
बॉर्डरलाइन एन्ना एलफिएरी ब्रिटेन
अ सिंपल मैन टासोस गैराकिनिस ग्रीस
180 डिग्री रूल फारनूश समादी ईरान
हियर वी आर नीर बर्गमैन इज़रायल, इटली
द बॉर्डर दावीदे दावीद करेरा कोलंबिया
एंड ऑफ सीज़न एलमार इमानोव अजरबैजान, जर्मनी, जॉर्जिया
दिस इज़ माई डिज़ायर एरी एसीरी, चूको एसीरी नाइजीरिया, अमेरिका
कार्नावल जुआन पाब्लो फेलिक्स अर्जेंटीना
पैरेंट्स एरिक बर्गक्रॉट, रूथ श्वाइकर्ट स्विट्जरलैंड
द वॉयस ऑग्नयेन स्विलिचिच क्रोएशिया
स्पायरल… फीयर इज़ एवरीवेयर कर्टिस डेविड हार्डर कनाडा
आइज़ैक एंजेलेस हर्नांडेस और दावीद मतामोरोस स्पेन
फेयरवेल अमूर एक्वा मसांगी अमेरिका
द मैन हू सोल्ड हिज़ स्किन काउदर वेन हानिया ट्यूनिशिया, फ्रांस
रोलैंड रिबर्स कैबरे ऑफ डेथ रोलैंड रिबर जर्मनी
चिल्ड्रन ऑफ द सन प्रसन्ना विथांगे श्रीलंका

इफ्फी के इस बार के संस्करण में एक विशेष खंड के जरिए दुनिया भर में मशहूर, महान फिल्मकार सत्यजीत रे को ट्रिब्यूट दी जाएगी और उनकी पांच फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा।

  1. चारुलता (1964)
  2. घरे बायरे (1984)
  3. पाथेर पांचाली (1955)
  4. शतरंज के खिलाड़ी (1977)
  5. सोनार केल्ला (1974)

बीते साल दुनिया को अलविदा कह गए सिनेमा जगत के दिग्गजों को श्रद्धांजलि देने वाले एक खंड में इफ्फी उनके योगदान को सेलिब्रेट करेगा, ‘हॉमेजसेक्शन’ में उनकी ये फिल्में दिखाई जाएंगी –

अंतर्राष्ट्रीय हस्तियों को श्रद्धांजलि

  1. चैडविक बोज़मैन

42, डायरेक्टर – ब्रायन हेल्गलैंड

  1. ईवान पासर

कटर्स वेडायरेक्टर – ईवान पासर

  1. गोरान पास्कलजेविच

देव भूमिडायरेक्टर – गोरान पास्कलजेविच

  1. एलन डेवियो

द एक्स्ट्रा टेरेस्ट्रियलडायरेक्टर – स्टीवन स्पीलबर्ग

  1. मैक्स वॉन साइडो

एक्स्ट्रीमली लाउड एंड इनक्रेडेबली क्लोज़डायरेक्टर – स्टीफन डॉल्ड्री

  1. सर एलन पार्कर

मिडनाइट एक्सप्रेसडायरेक्टर – एलन पार्कर

  1. कर्क डगलस

पाथ्स ऑफ ग्लोरीडायरेक्टर – स्टैनली कुबरिक

  1. एनियो मोरीकोन

द हेटफुल ऐटडायरेक्टर – क्वेंटिन टैरेंटीनो

  1. ओलिविया डी हैविलैंड

द एयरेसडायरेक्टर विलियम वाइलर

भारतीय हस्तियों को श्रद्धांजलि

  1. अजित दास

ताराडायरेक्टर – बिजया जेना

  1. बासु चटर्जी

छोटी सी बातडायरेक्टर – बासु चटर्जी

  1. भानु अथैया

गांधीडायरेक्टर – रिचर्ड एटनबरो

  1. बिजय मोहंती

चिल्लिका तीरेडायरेक्टर – बिप्लब रॉय चौधरी

  1. इरफान खान

पान सिंह तोमरडायरेक्टर – तिग्मांशु धूलिया

  1. जगदीप

ब्रह्मचारीडायरेक्टर – भप्पी सोनी

  1. कुमकुम

बसंत बहारडायरेक्टर – राजा नवाठे

  1. मनमोहन महापात्रा

भीजा मतिरा स्वर्गाडायरेक्टर – मनमोहन महापात्रा

  1. निम्मी

बसंत बहारडायरेक्टर – राजा नवाठे

  1. निशिकांत कामत

डोंबीवली फास्टडायरेक्टर – निशिकांत कामत

  1. राहत इंदौरी

मिशन कश्मीरडायरेक्टर – विधु विनोद चोपड़ा

  1. ऋषि कपूर

बॉबीडायरेक्टर – राज कपूर

  1. सरोज खान

देवदासडायरेक्टर – संजय लीला भंसाली

  1. एसपीबालासुब्रमण्यम

सिंगारमडायरेक्टर – अनंतू

  1. श्रीराम लागू

एक दिन अचानकडायरेक्टर – मृणाल सेन

  1. सौमित्र चटर्जी

चारुलताघरे बायरेसोनार केल्लाडायरेक्टर – सत्यजीत रे

  1. सुशांत सिंह राजपूत

केदारनाथडायरेक्टर – अभिषेक कपूर

  1. वाजिद खान

दबंगडायरेक्टर – अभिनव कश्यप

  1. योगेश गौड़

छोटी सी बातडायरेक्टर – बासु चटर्जी

उपरोक्त श्रृंखला के अलावा विभिन्न  फीचर भी इस साल के महोत्सव को सुशोभित करेंगे। मास्टरक्लास में  शेखर कपूर, प्रियदर्शन,  पेरी लैंग,  सुभाष घई, तनवीर मोकामेल की उपस्थिति होगी।

‘इन-कॉन्वर्सेशन’ सत्रों में  रिकी केज,  राहुल रवैल,  मधुर भंडारकर,  पाब्लो सीज़र,  अबू बाकर शौकी,  प्रसून जोशी,  जॉन मैथ्यू मथान, सुश्री अंजलि मेनन,  आदित्य धर,  प्रसन्ना विथांगे,  हरिहरन, श्री विक्रम घोष, सुश्री अनुपमा चोपड़ा,  सुनील दोषी, डोमिनिक संगमा और  सुनीत टंडन हिस्सा लेंगे।

‘फिल्म एप्रीसिएशन’ सत्र में भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान के प्रो. मजहर कामरान, प्रो. मधु अप्सरा, प्रो. पंकज सक्सेना मौजूद रहेंगे।

इस वर्ष की अंतर्राष्ट्रीय ज्यूरी में पाब्लो सीज़र (अर्जेंटीना) बतौर अध्यक्ष, प्रसन्ना विथांगे (श्रीलंका), अबू बाकर शौकी (ऑस्ट्रिया), प्रियदर्शन (भारत) और सुश्री रूबैत हुसैन (बांग्लादेश) शामिल हैं।