coronavirus

जापानी यात्री जहाज के कोरोनवायरस मुक्त यात्रियों को जाने की छूट

जापान के स्वास्थ्य मंत्री (health minister) कातसूनोबू कातो (Katsunobu Kato) ने कहा है कि जापानी यात्री जहाज ( Japanese passengers ship ) डायमंड प्रिन्सेस  के जिन यात्रियों में नाॅवेल कोरोनवायरस (Coronavirus) कोविद 19 (  COVID-19) के परीक्षण के बाद लक्षण नहीं देखे गए हैं उन्हें शुक्रवार को जहाज से उतार कर अपने गंतव्य की ओर जाने दिया जाएगा।

जापानी यात्री जहाज ( Japanese passengers ship ) डायमंड प्रिन्सेस (Diamond Princess) लगभग 3700 यात्रियों को लेकर 3 फरवरी को योकोहामा बंदरगाह पर पहुंचा था।

योकोहामा बंदरगाह पर लंगर डाले जापानी यात्री जहाज ( Japanese  passengers ship ) डायमंड प्रिन्सेस  में चीन के बाहर सबसे ज्यादा कोविद 19  (COVID-19)  मामले हैं। नाॅवेल कोरोनवायरस (Coronavirus) यात्रियों की संख्या 20 फरवरी शाम तक   634 थी।

Photo : Diamond Princess TV image

नाॅवेल कोरोनवायरस (Coronavirus)  कोविद 19 (COVID-19  से ग्रस्त दो यात्रियों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्री काट्सनोबु काटो ने टोक्यो में एक पत्रकार सम्मेलन में कहा कि जापानी यात्री जहाज ( Japanese passengers ship ) डायमंड प्रिन्सेस से यात्रियों से बड़े पैमाने पर यात्रियों की उतराई हो रही है।

मंत्री ने कहा, दर्जनों विदेशी यात्री अपनी सरकारों द्वारा  भेजे गये चार्टर्ड उड़ानों पर अपने देशों में वापस उड़ान भर रहे हैं।

उन्होंने कहा, अधिकांश चालक दल के सदस्य और अन्य यात्री जिन्होंने अपना 14.दिवसीय क्वारेनटीन्स को पूरा नहीं किया है, उन्हें जहाज पर ही रहने दिया जाएगा, क्योंकि ये लोग कोविद 19  (COVID-19) के  संक्रमित लोगों के साथ संपर्क में थे।

मंत्री ने बताया कि विदेशी यात्रियों और जहाज के कर्मचारियों के बारे में जहाज कम्पनी के मालिकों और उन देशों के साथ यात्रियों के भविष्य को लेकर चर्चा की जारही है।